9 महीने के लंबे इंतजार के बाद नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर आखिरकार धरती पर लौट आए हैं। भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर उनकी सुरक्षित लैंडिंग हुई।
लैंडिंग के तुरंत बाद दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। यह 17 घंटे की लंबी यात्रा के बाद संभव हुआ।
अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आया स्पेसएक्स कैप्सूल 19 मार्च, 2025 को मेक्सिको की खाड़ी में पैराशूट की मदद से उतरा। यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से निकलने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। नासा यात्रियों का कैप्सूल फ्लोरिडा के तल्हासी तट पर स्पलैशडाउन हुआ। स्पेस एजेंसी ने लैंडिंग का वीडियो भी जारी किया है।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून 2024 को एक सप्ताह के लिए अंतरिक्ष गए थे। वे बोइंग स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल से रवाना हुए थे। हालांकि, स्पेस स्टेशन में आई तकनीकी खराबी के कारण उन्हें 9 महीने अंतरिक्ष में ही बिताने पड़े।
लैंडिंग के दौरान एक दिलचस्प दृश्य भी देखने को मिला। जैसे ही कैप्सूल फ्लोरिडा के तट पर उतरा, कई डॉल्फिन उसके चारों ओर तैरती दिखाई दीं। कम से कम पांच डॉल्फिन को कैप्सूल के आसपास पानी में चक्कर लगाते हुए देखा गया, जिसे वीडियो में कैद किया गया है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सुरक्षित वापसी से पूरी दुनिया खुश है।
NASA astronauts Butch Wilmore and Sunita Williams returned to Earth in a #SpaceX capsule with a soft splashdown off Florida s coast, nine months after their faulty Boeing Starliner craft upended what was to be a week-long stay on the International Space Station.
— DD News (@DDNewslive) March 19, 2025
The crew s… pic.twitter.com/nJCIV2iSXC
तपती गर्मी और उपवास: मैच के दौरान क्रिकेटर की मौत
रोज़ा रखो और नमाज़ पढ़ो तो घर में आएगी बरकत : झाँसी में द केरल स्टोरी जैसा मामला, नाबालिग हिन्दू लड़की को बहकाया
पार्ट-टाइम बॉलर के आगे ढेर हुए सूर्यकुमार यादव, गेंदबाज का रिएक्शन वायरल!
धोनी का एनिमल अवतार वायरल, फैंस बोले - रणबीर भी फेल!
मुझे इजाज़त अल्लाह... पाक एक्टर दानिश तैमूर के बयान पर भड़के फैंस, पत्नी आयज़ा खान पर एहसान जताना पड़ा भारी
आखिर कैसे पीएम मोदी के जिक्र से बदली इस जर्मन लड़की की जिंदगी?
सुनीता विलियम्स का कैप्सूल समुद्र में उतरा, डॉल्फिन ने किया स्वागत!
शब्दों से परे दोस्ती: बच्चे और कुत्ते का मनमोहक खेल वायरल!
इंतजार खत्म: सुनीता विलियम्स और विल्मोर आज तड़के 3:27 बजे धरती पर लौटेंगे, भारत में यज्ञ
नागपुर हिंसा: पुलिस पर उठे हाथ को पाकिस्तान के अब्बा याद आएंगे - मंत्री नितेश राणे