9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स, स्ट्रेचर पर ले जाया गया, डॉल्फ़िन ने किया स्वागत!
News Image

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 9 महीने से ज्यादा समय बिताने के बाद पृथ्वी पर वापस आ गए हैं।

दोनों अंतरिक्ष यात्री भारतीय समय के अनुसार बुधवार तड़के 3:27 बजे वापस लौटे।

लैंडिंग के बाद, कैप्सूल खुलते ही दोनों को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। उनकी वापसी का वीडियो सामने आया है।

हालांकि, ये अंतरिक्ष यात्री बीमार नहीं थे। लंबे समय के अंतरिक्ष मिशन से लौटने वाले सभी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए स्पेसएक्स ने एहतियात के तौर पर ऐसा किया।

फ्लोरिडा के तल्हासी के तट पर कैप्सूल के उतरते ही डॉल्फिन का एक झुंड उसके चारों ओर तैरता हुआ दिखाई दिया। कम से कम 5 डॉल्फिन को कैप्सूल के चारों ओर चक्कर लगाते हुए वीडियो में कैद किया गया है।

सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए नासा ने स्पेसएक्स के ड्रैगन क्रू कैप्सूल का इस्तेमाल किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कैप्सूल बनने के बाद से अब तक 49 बार लॉन्च किया जा चुका है।

ड्रैगन कैप्सूल 44 बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा भी कर चुका है, और 29 बार इसकी रीफ्लाइट हुई है।

यह दुनिया का पहला निजी स्पेसक्राफ्ट है, जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एस्ट्रोनॉट्स और कार्गो लेकर आने-जाने का काम करता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मोहाली में मोमोज फैक्ट्री में कुत्ते का सिर और कीड़े वाले मसाले मिलने से मचा हड़कंप

Story 1

उत्तर प्रदेश: प्रोफेसर के 59 अश्लील वीडियो, छात्राओं को पास कराने और नौकरी का लालच!

Story 1

छावा फिल्म से औरंगजेब के खिलाफ भड़का गुस्सा, नागपुर हिंसा पर बोले सीएम फडणवीस

Story 1

मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर की मौत

Story 1

संभल में विवादित सालार गाजी मेला रद्द, पुलिस ने झंडा स्थल किया सील

Story 1

अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स का डॉल्फिन ने किया स्वागत, देखकर लोग हुए हैरान!

Story 1

धरती पर लौटते ही सुनीता विलियम्स की मुस्कान, लैंडिंग का रोमांचक वीडियो!

Story 1

नागपुर हिंसा: अचानक 500-1000 लोगों की भीड़ आई, घरों पर पथराव शुरू... चश्मदीदों ने सुनाई खौफनाक कहानी

Story 1

अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स का डॉल्फिनों ने किया स्वागत!

Story 1

तौलिए में क्यों होता है खास बॉर्डर? 9 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने ढूंढ निकाला जवाब