अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स का डॉल्फिनों ने किया स्वागत!
News Image

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विलमोर नौ महीने बाद सुरक्षित घर लौट आए हैं। फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में 19 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे उनका अंतरिक्ष यान स्पलैशडाउन हुआ।

स्पलैशडाउन के बाद, अंतरिक्ष यान में सवार सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच शुरू की गई। दोनों जून 2024 से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर थे।

उनकी यह यात्रा मूल रूप से एक सप्ताह की थी, लेकिन अंतरिक्ष यान में हीलियम लीक होने और गति में कमी के कारण उन्हें नौ महीनों तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रुकना पड़ा। सुनीता विलियम्स को लेकर अंतरिक्ष यान तड़के ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो गया था।

दिलचस्प बात यह है कि जब कैप्सूल को रिकवर करने का ऑपरेशन चल रहा था, तब कई डॉल्फिन कैप्सूल के चारों ओर तैर रही थीं, मानो अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत कर रही हों।

Crew-9 ने सुबह 10:35 बजे (आईएसटी) पर अंतरिक्ष स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू की। नासा ने एक वीडियो साझा किया जिसमें अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष स्टेशन से अलग होते हुए दिखाया गया है।

एलन मस्क की स्पेसएक्स को Crew-9 को पृथ्वी पर वापस लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस मिशन के लिए ड्रैगन कैप्सूल को फाल्कन 9 रॉकेट के ऊपर लॉन्च किया गया था।

5 जून 2024 को सुनीता विलियम्स और विलमोर ने अंतरिक्ष प्रयोगशाला के लिए उड़ान भरी थी। यह बोइंग स्टारलाइनर की पहली क्रू फ्लाइट थी, जिसे आठ दिनों में पूरा होना था। हालांकि, स्टारलाइनर कैप्सूल को प्रोपल्शन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें पृथ्वी पर वापस भेजने का निर्णय लिया गया। सितम्बर में यह कैप्सूल बिना चालक दल के ही पृथ्वी पर लौट आया था।

9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स का पहला वीडियो सामने आया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सतपुड़ा में दिखा बाघिन का परिवार: शावकों संग सैर करते देख रोमांचित हुए पर्यटक!

Story 1

जो वादा किया, उसे निभाया : सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी

Story 1

राम मंदिर तोड़कर बाबरी मस्जिद बनाने की धमकी: 12 साल के बच्चे का विवादित वीडियो वायरल

Story 1

सुनीता विलियम्स को स्ट्रेचर पर क्यों लाया गया? क्या हैं बेबी फीट ?

Story 1

मौलवी साहब माइक चालू छोड़ सो गए, फिर सुनाई दिए ज़ोरदार खर्राटे!

Story 1

पहले मुस्कुराईं, फिर हिलाया हाथ: धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स का ऐसा था स्वागत!

Story 1

धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष यान के प्रवेश के दौरान हुआ संचार ब्लैकआउट

Story 1

पीटर सिडल ने क्रिकेट को कहा अलविदा, आखिरी मैच में दिखाया दम!

Story 1

सुनीता विलियम्स के साथ धरती पर लौटे ये तीन अंतरिक्ष यात्री कौन हैं?

Story 1

अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स के साथ थी दिव्य शक्ति , जानिए किसने दिया सहारा!