सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर 9 महीने बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए हैं। स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने फ्लोरिडा के तट पर लैंडिंग की।
यह लैंडिंग 19 मार्च को सुबह 3.27 बजे (भारतीय समयानुसार) फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में हुई। सुनीता के परिवार ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रार्थना की थी, और अब उनकी सफल लैंडिंग पर जश्न का माहौल है।
सुनीता की बहन फाल्गुनी ने बताया कि सुनीता अपने साथ स्पेस स्टेशन में गणेश जी की मूर्ति लेकर गई थीं।
तकनीकी समस्याओं के कारण सुनीता विलियम्स को 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसे रहना पड़ा।
उनकी लैंडिंग पर पूरे भारत में खुशी की लहर है। उनके पैतृक गांव गुजरात के मेहसाणा में जमकर आतिशबाजी हुई।
सुनीता की कजिन फाल्गुनी पंड्या ने बताया कि सुनीता बहुत आध्यात्मिक हैं और भगवान गणेश को अपना लकी मानती हैं। उन्होंने गणेश जी की मूर्ति को 9 महीने तक अपने साथ रखा।
वह पहले भी अपनी अंतरिक्ष यात्राओं के दौरान भगवद्गीता, शिव और ओम लेकर जा चुकी हैं।
सुनीता विलियम्स का पैतृक गांव गुजरात के मेहसाणा के झुलासन में है। उनके पिता दीपक पांड्या का यह पैतृक गांव है।
उनकी कजिन ने बताया कि पृथ्वी पर वापसी के बाद उनका फिर से भारत आने का प्लान है।
सुनीता विलियम्स, निक हेगस, अलेक्जेंडर गोर्बुनोव और बुच विल्मोर करीब 9 महीने बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की मदद से पृथ्वी पर लौटे हैं।
चारों अंतरिक्ष यात्रियों की मेडिकल जांच की जाएगी ताकि उनकी सेहत का पता चल सके। सुनीता विलियम्स समेत चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लगभग 17 घंटे की प्रक्रिया के बाद पृथ्वी पर लाया गया है।
#EXCLUSIVE | This is not her first flight, and Ganesh is with her. Our blessings are with her. Sunita’s biggest strength has always been her optimism, says her cousin Falguni Pandya as the #SpaceX Dragon spacecraft leaves for Earth with stranded astronauts. #SunitaWilliams pic.twitter.com/kpqXZ1XjvA
— Republic (@republic) March 18, 2025
अमेरिकी जनता हिल जाएगी! कैनेडी हत्याकांड की 80,000 गुप्त फाइलें हुईं सार्वजनिक
मौलवी साहब माइक ऑन छोड़ सो गए, ख़र्राटों से गूंजा इलाका!
सतपुड़ा में दिखा बाघिन का परिवार: शावकों संग सैर करते देख रोमांचित हुए पर्यटक!
IPL 2025 से पहले दिग्गज ऑलराउंडर का संन्यास, बनाए 13 हजार से ज्यादा रन!
सुनीता विलियम्स: अंतरिक्ष से महाकुंभ की आस, संग ले गईं गणेश जी की मूर्ति
कबड्डी विश्व कप: स्कॉटलैंड ने भारत को बराबरी पर रोका, विजय रथ थमा!
9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, पैतृक गांव झूलासन में आतिशबाजी और जश्न
अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स का डॉल्फिन ने किया स्वागत, देखकर लोग हुए हैरान!
पाकिस्तानी पत्रकार और पुलिसवाले की टूटी-फूटी अंग्रेजी से इंटरनेट पर हंसी का सैलाब
ट्रम्प को पुतिन ने करवाया 1 घंटे इंतज़ार, वायरल वीडियो से मचा बवाल