अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार, 18 मार्च 2025 को फोन पर बातचीत की। इस बातचीत का उद्देश्य रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक कदम बढ़ाना था। दोनों नेता ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों पर संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए। ट्रम्प ने इस वार्ता को सकारात्मक बताया है।
लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन ने ट्रम्प को फोन पर बात करने के लिए लगभग एक घंटे तक इंतजार करवाया। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति का अपमान माना जा रहा है।
खबरों के मुताबिक, जब ट्रम्प पुतिन से बात करना चाहते थे, रूसी राष्ट्रपति मॉस्को में उद्योगपतियों और व्यापारियों के एक वार्षिक कार्यक्रम में व्यस्त थे। ट्रम्प की फोन पर बातचीत रूसी समयानुसार शाम 4 से 6 बजे के बीच तय थी।
कार्यक्रम के दौरान होस्ट ने पुतिन को लगभग 4 बजे कॉल के बारे में याद दिलाया। हालांकि, पुतिन ने मुस्कुराते हुए इसे नजरअंदाज कर दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुतिन शाम 5 बजे के करीब क्रेमलिन पहुंचे, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
कई लोगों ने इसे ट्रम्प के प्रति जानबूझकर किया गया अपमान बताया है। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि, नेताओं को इंतजार कराना पुतिन की पुरानी रणनीति है, लेकिन इस बार यह बहुत ज्यादा हो गया।
एक अन्य यूजर ने लिखा, पुतिन ने ट्रम्प की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया।
कुछ लोगों ने इस देरी को पुतिन की रणनीतिक चाल के रूप में देखा है। एक यूजर ने कहा, पुतिन ने ट्रम्प को अपनी शर्तों पर चलने को मजबूर किया। युद्ध विराम लागू करने का उनका कोई वास्तविक इरादा नहीं है। वे अपने एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए वैश्विक नेताओं को भ्रमित करते हैं।
Putin is meant to be speaking to Trump around now, but he is talking to a room full of oligarchs instead. Asked if he s going to be late, Putin waves off the question and says not to listen to his spokesman pic.twitter.com/LDTU8BNQAr
— max seddon (@maxseddon) March 18, 2025
आखिर कैसे पीएम मोदी के जिक्र से बदली इस जर्मन लड़की की जिंदगी?
वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने उड़ाया रिजवान की अंग्रेजी का मजाक, भड़के लोग
सुनीता विलियम्स: अंतरिक्ष से लौटने के बाद किन चुनौतियों का सामना करेंगी?
हम हमास को बर्बाद कर देंगे : गाजा हमले पर नेतन्याहू का ऐलान - इजराइल जीतेगा
पति से झगड़ा, महिला चढ़ी बिजली के टावर पर, जांबाज पुलिस ने बचाई जान
लालू की पेशी पर बिहार में बवाल, तेजस्वी के बयान पर नीतीश के सांसद का पलटवार
सुनीता विलियम्स: अंतरिक्ष से महाकुंभ की आस, संग ले गईं गणेश जी की मूर्ति
सिकंदर: क्या पहले दिन तोड़ पाएगी टाइगर 3 का रिकॉर्ड?
होली पर वर्दी फाड़ी, सिपाही को बेरहमी से पीटा!
ट्रेन देख शख्स ने बजाया हॉर्न, लोको पायलट ने दिया मजेदार जवाब!