सुनीता विलियम्स: अंतरिक्ष से महाकुंभ की आस, संग ले गईं गणेश जी की मूर्ति
News Image

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नौ महीने 14 दिनों के बाद धरती पर सुरक्षित लौट आई हैं। लंबे समय तक स्पेस स्टेशन में रहने के दौरान भी उन्हें भारत की याद सताती रही।

खबर है कि सुनीता विलियम्स 144 साल बाद लगे महाकुंभ में शामिल होना चाहती थीं, लेकिन अंतरिक्ष में होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उनके धरती लौटने पर परिवार में खुशी की लहर है और उनका कहना है कि सुनीता इस साल निश्चित रूप से भारत आएंगी।

सुनीता की भाभी, फाल्गुनी पंड्या का कहना है कि जब उनकी सुनीता से बात हुई थी, तो उन्होंने महाकुंभ जाने की इच्छा जताई थी। महाकुंभ का नाम सुनकर सुनीता बहुत खुश हुईं और उन्होंने अपनी भाभी से महाकुंभ की तस्वीरें भेजने का आग्रह किया था। परिवार का कहना है कि सुनीता का भी मां गंगा की गोद में आने का मन था, लेकिन वे अंतरिक्ष में होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाईं।

सुनीता विलियम्स बेहद आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। उनकी आध्यात्मिकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे अंतरिक्ष में भगवान गणेश की मूर्ति अपने साथ ले गईं थीं। सुनीता का गणपति पर अटूट विश्वास है। इससे पहले जब सुनीता अंतरिक्ष में गईं थीं, तो वे अपने साथ भगवद्गीता और भगवान शिव का ओम लेकर गईं थीं।

सुनीता विलियम्स अपने तीन साथियों के साथ नौ महीने 14 दिनों से अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन पर फंसी हुई थीं। उनका रॉकेट बुधवार सुबह 3.28 बजे फ्लोरिडा के तट के पास मैक्सिको की खाड़ी में पैराशूट से उतरा। 17 घंटे की यात्रा के बाद वे धरती पर पहुंचीं। नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेशल डाउन का एक वीडियो भी साझा किया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सड़क पर कोबरा बना आफत, अचानक आया नेवला और पलक झपकते ही...

Story 1

इजरायल का बम गिरा, लाइव शो में पढ़ रही एंकर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Story 1

कंपनी डायरेक्टर का अफेयर कैमरे में कैद, कॉन्सर्ट में खुली पोल!

Story 1

अपराधियों के हाथों मारा गया गैंगस्टर, साजिश का चौंकाने वाला खुलासा

Story 1

दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मानू पुलिस मुठभेड़ में ढेर, सिर पर था 50 हजार का इनाम

Story 1

तेल की बूंद-बूंद का हिसाब: महिला ने दिखाई गजब की बचत, लोग हुए हैरान!

Story 1

WCL 2025: आज दिग्गजों का महासंग्राम, जानिए कब और कहां देखें LIVE

Story 1

तू खा, हम जानवर हैं या इंसान? स्पाइसजेट कर्मचारी और यात्री में खाने को लेकर तीखी बहस, वीडियो वायरल

Story 1

बच्चों ने कोक की बोतल से बनाया रॉकेट, टेकऑफ और लैंडिंग देख दुनिया दंग!

Story 1

गंगा में तैरता मिला विशाल पत्थर, पूजा-पाठ शुरू!