वाराणसी और गाजीपुर के बीच गंगा नदी में शुक्रवार को एक अद्भुत घटना घटी। गाजीपुर के ददरी घाट के पास एक विशाल पत्थर गंगा नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया।
पत्थर को तैरता देख, नाविक अपनी नाव लेकर उसके पास पहुंचे। उन्होंने रस्सी से बांधकर पत्थर को किनारे खींचा। बताया जा रहा है कि पत्थर का वजन ढाई से तीन क्विंटल के करीब है।
गंगा में इस भारी पत्थर के तैरते मिलने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिलाएं माला-फूल और अगरबत्ती लेकर आईं और पूजा-पाठ शुरू कर दिया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भीड़ और बढ़ गई। प्रशासन तक भी इसकी जानकारी पहुंची है। अधिकारी पत्थर के तैरने की वजह और उसके वजन की जानकारी जुटाने की तैयारी कर रहे हैं।
सावन के महीने में गंगा में इस तरह विशाल पत्थर का तैरना लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है।
ददरी घाट की निवासी सोनी देवी ने बताया कि पत्थर वाराणसी की तरफ से बहकर आ रहा था। उन्होंने अपने बेटे शनि कुमार को बताया, और शनि अपने दोस्त राजकुमार के साथ नाव लेकर गया और पत्थर को किनारे ले आया।
जैसे ही इसकी जानकारी अन्य लोगों को हुई, पत्थर देखने वालों की संख्या बढ़ने लगी। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
महिलाएं इसे चमत्कारी पत्थर बताकर पूजा करने लगीं। सावन के महीने में गंगा में पत्थर का तैरना चमत्कार बताया जा रहा है।
यहां पहुंचे कई लोगों ने कहा कि वीडियो देखने पर विश्वास नहीं हो रहा था। यहां पहुंचने पर हकीकत में पत्थर को तैरता देख वे अचंभित हो गए।
पत्थर करीब तीन फीट से ज्यादा चौड़ा है। ऊपर से देखने पर ऐसा लग रहा है कि सीमेंट जम गया हो। ददरी घाट पर स्थित शिवालय में पूजा करने आई महिलाएं यहां भी पूजा कर रही हैं।
जो भी पुरुष यहां आ रहा है, पत्थर को छूकर आशीर्वाद ले रहा है। पानी में तैर रहा यह पत्थर कौतूहल बना हुआ है। लोग आस्था से जोड़कर पत्थर की पूजा कर रहे हैं। स्थानीय मंदिर से जुड़े लोग इसे त्रेतायुग का बता रहे हैं तो कुछ इसे रामायण से जोड़कर देख रहे हैं।
*#Watch | वाराणसी से गाजीपुर के बीच गंगा में एक अचंभित करने वाली घटना हुई है। यहां पर गंगा की बीच धारा में एक विशाल पत्थर तैरता हुआ मिला है। नाविकों ने पत्थर को रस्सी से बांधकर किनारे खींच लिया है। इसकी जानकारी मिलने पर महिलाओं ने पत्थर पर पूजा-पाठ भी शुरू कर दिया है। #Varanasi pic.twitter.com/lv1m13krdL
— Hindustan (@Live_Hindustan) July 18, 2025
साकेत कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन, पुलिस को सख्त चेतावनी!
शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रोफेसरों को ठहराया जिम्मेदार!
पाकिस्तान में दहशत: लश्कर पर अमेरिकी शिकंजा, आर्मी का प्लान बी फेल?
46 वर्षीय इमरान ताहिर का धमाका! गुयाना को GSL चैंपियन बनाया, बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
कंपनी डायरेक्टर का अफेयर कैमरे में कैद, कॉन्सर्ट में खुली पोल!
गले तक पानी, हाथ में माइक, फिर बह गया पत्रकार!
ना बिजली, ना बिल: बिहार की मुफ्त बिजली पर यूपी के मंत्री का तंज!
चंदन मिश्रा हत्याकांड: बिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बंगाल से 6 गिरफ्तार
पाकिस्तान वार्ता के लायक नहीं, समर्थक भी आतंकवादी : शहीद शुभम की पत्नी का आक्रोश
कौए ने बाज के अंडे खाए, गुस्साई मां ने शिकारी कौए को पीटा!