भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके तीन साथी, निक हेग, बुच विल्मोर और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव नौ महीने से अधिक समय के बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए हैं। स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने फ्लोरिडा तट पर सफल स्पलैशडाउन किया।
अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से स्ट्रेचर पर उतारा गया। यह एहतियात उन सभी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बरती जाती है जो लंबी अवधि के अंतरिक्ष मिशन से लौटते हैं।
अंतरिक्ष यान अमेरिकी समय के अनुसार सोमवार-मंगलवार की रात 1 बजे के कुछ ही समय बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हुआ और फिर सुबह 5:57 बजे (भारतीय समय के अनुसार बुधवार को 3:27 बजे) फ्लोरिडा तट पर उतरा। इस पूरी यात्रा में 17 घंटे लगे।
जब अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया, तो उसका तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। इस दौरान कुछ देर के लिए संचार ब्लैकआउट हो गया था।
ड्रैगन कैप्सूल के अलग होने से लेकर फ्लोरिडा के समुद्र में उतरने तक लगभग 17 घंटे लगे। जैसे ही कैप्सूल फ्लोरिडा के तट पर गिरा, उसके चारों ओर कई डॉल्फिन तैरती हुई दिखाई दीं, मानो वे अंतरिक्ष यात्रियों का घर वापसी पर स्वागत कर रही हों।
मंगलवार की सुबह अंतरिक्ष यान का दरवाजा बंद हुआ और थोड़ी देर बाद अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो गया। इसके बाद बुधवार को सुबह 2:41 बजे डीऑर्बिट बर्न शुरू हुआ, जिसके चलते अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया।
ड्रैगन अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग के बाद सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को बाहर निकाला गया, और सभी ने कैमरे की तरफ हाथ हिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। उनके चेहरे पर 9 महीने बाद धरती पर लौटने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
They re on their way! #Crew9 undocked from the @Space_Station at 1:05am ET (0505 UTC). Reentry and splashdown coverage begins on X, YouTube, and NASA+ at 4:45pm ET (2145 UTC) this evening. pic.twitter.com/W3jcoEdjDG
— NASA (@NASA) March 18, 2025
छात्राओं का शोषण! प्रोफेसर के 59 अश्लील वीडियो से खुला राज
7 दारोगा का हाथ-पैर तोड़वाकर यहां पहुंचा हूं : मंत्री संजय निषाद के विवादित बयान से मचा हड़कंप
जेसीबी को काम करते देख लाइन में लगे लोग! वायरल वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
हम हमास को बर्बाद कर देंगे : गाजा हमले पर नेतन्याहू का ऐलान - इजराइल जीतेगा
समुद्र में वापसी: सुनीता विलियम्स और उनके दल का डॉल्फिनों ने किया स्वागत
कॉलेज छात्रा का वायरल वीडियो: कार में संबंध और उठते सवाल
समुद्र ने किया सुनीता विलियम्स का स्वागत! देखें लैंडिंग का रोमांचक वीडियो
उत्तर भारतीयों को नीचा दिखाने में DMK मंत्रियों को आता है मज़ा : अन्नामलाई का तीखा हमला
दंगाइयों के डर से चीख रहे थे बच्चे, सब कुछ जलाकर ख़ाक कर गए टोपी वाले और पुलिस के आने के इंतजार में लगे रहे हिंदू
वैष्णो देवी के पास शराब पीने पर बवाल: क्या होटल वालों ने की शिकायत?