दंगाइयों के डर से चीख रहे थे बच्चे, सब कुछ जलाकर ख़ाक कर गए टोपी वाले और पुलिस के आने के इंतजार में लगे रहे हिंदू
News Image

नागपुर में सोमवार रात को मुग़ल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुआ विवाद और गहरा हो गया। उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी करते हुए हमला बोल दिया। कई गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया।

स्थानीय हिंदुओं का कहना है कि 200-300 लोगों के झुंड ने मंत्रणा करके हमला शुरू कर दिया। उन्होंने पत्थर मारने शुरू कर दिए और वहां मौजूद जितनी गाड़ियां थीं, उनमें आग लगा दी। जब लोगों ने ऐसा करने से मना किया तो उनके सिर पर पत्थर मारे गए। महिलाएं और बच्चे घर में छुप गए। लोगों ने एक-एक करके बाइक रखी और सबमें आग लगा दी।

लोगों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन उन्होंने समय पर जवाब नहीं दिया। मुस्लिम भीड़ उन पर हमला करती रही और सब खामोश होकर ये सब देखते रहे। बच्चे चीख रहे थे, महिलाएं डर से कांप रही थीं , नागपुर हिंसा पर स्थानीय लोगों ने प्रतिक्रिया दी।

नागपुर सेंट्रल से भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र हंसपुरी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह घटना पहले से तय की गई थी। सुबह एक आंदोलन के बाद गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में घटना घटी, फिर सब कुछ सामान्य रहा। शाम में भीड़ सिर्फ़ हिंदुओं के घरों और दुकानों में घुस गई। पहले सभी कैमरे तोड़ दिए गए और फिर हथियारों के साथ हिंसा की गई। ये सब पहले से तय दिख रहा है।

भाजपा विधायक ने आगे कहा कि मैं सीएम फड़णवी से भी बात करूँगा। उपद्रवियों की तस्वीरें डीवीआर में हैं। हम ये सभी चीज पुलिस को देंगे। मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कल पुलिस हिंदू नागरिकों के साथ खड़ी नहीं थी।

उपद्रवियों ने रात में कई घरों पर पथराव किया और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। उन्होंने पुलिस पर भी हमला किया गया। DCP निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें वो घायल हो गए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भिंडरावाले के पोस्टर नहीं तो पंजाब में एंट्री नहीं: दल खालसा की धमकी, हिमाचल में तनाव

Story 1

बिहार कांग्रेस में बदलाव: अखिलेश सिंह की विदाई, राजेश कुमार बने नए प्रदेश अध्यक्ष

Story 1

फ्री में IPL देखना अब नहीं रहा आसान, जेब करनी होगी ढीली!

Story 1

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष बदले: चुनाव से पहले राजेश कुमार को मिली कमान

Story 1

मोहाली में मोमोज फैक्ट्री में मिला कुत्ते का सिर, 60 किलो सड़ा मांस बरामद!

Story 1

पीटर सिडल ने क्रिकेट को कहा अलविदा, आखिरी मैच में दिखाया दम!

Story 1

बुमराह-मलिंगा भी हुए फ़ैल! नए बॉलिंग एक्शन ने मचाया तहलका, वीडियो वायरल

Story 1

IPL 2025 से पहले विराट और साल्ट की मजेदार भिड़ंत, वीडियो हुआ वायरल!

Story 1

बिल्ली और सांप की अनोखी दोस्ती: लड़ाई के बाद दोनों एक साथ बैठे!

Story 1

मोहाली में मोमो में बिल्ली या कुत्ते का मांस! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप