सेहरी में शुरू हुआ झगड़ा, इफ्तार में चले चाकू-लट्ठ: गाजियाबाद में दो गुट भिड़े
News Image

गाजियाबाद जिले में रविवार को रोजा इफ्तारी के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए। घटना में लाठी-डंडे और छुरी का इस्तेमाल हुआ, साथ ही पत्थरबाजी भी की गई।

विवाद रमजान के महीने में सहरी के समय शुरू हुआ था और इफ्तारी तक हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपितों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है।

घटना गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार इलाके की है। जानकारी के अनुसार, इमरान और नूर मोहम्मद खोड़ा की नूरानी मस्जिद के पास रहते हैं।

दोनों के बीच झगड़ा सहरी के समय आने-जाने वाले रास्ते में गाड़ियों को खड़ी करने को लेकर हुआ था, जिसके बाद बीच-बचाव से झगड़ा टल गया था।

दिन भर तनाव बना रहा और शाम को इफ्तारी के दौरान दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए। बहस मारपीट में बदल गई, और दोनों तरफ से लोग इकट्ठा हो गए।

इफ्तारी के समय ही डंडों के साथ चाकू भी निकल आए और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। हमले में बच्चे और वृद्ध भी घायल हुए। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी भी की, जिससे इफ्तारी कर रहे कुछ लोग घायल हो गए।

विवाद के कारण रास्ते में खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपद्रवियों को खदेड़ा।

खोड़ा पुलिस ने मारपीट और बलवा करने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 हमलावरों को नामजद किया है: आस मोहम्मद, इरफान, परवेज और उसका भाई, राशिद, नूर मोहम्मद, नदीम, सलीमुद्दीन, वसीम, फैजल, मोहम्मद कैफ, निजाम व आरिफ़। इनके साथ 4-5 अज्ञात हमलावर भी हैं।

इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 190, 191 (2), 324, 351 (2), 35, 191 और आपराधिक कानून संसोधन अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है।

राशिद, नूर मोहम्मद, नदीम, निजाम, इमरान, समीर और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। सलीमुद्दीन घायल है और अस्पताल में इलाज करा रहा है। केस दर्ज होने के बाद बाकी हमलावर फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

लाल साड़ी में महिला का जादू टोना! जबलपुर में दिनदहाड़े सड़क पर मचा हड़कंप

Story 1

उत्तर प्रदेश: प्रोफेसर के 59 अश्लील वीडियो, छात्राओं को पास कराने और नौकरी का लालच!

Story 1

समुद्र में उठा रेत का बवंडर, पलक झपकते ही निगल गए जहाज!

Story 1

नशे में धुत्त पर्यटक ने मनाली में मचाया तांडव, थार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर!

Story 1

मोहाली में मोमो में बिल्ली या कुत्ते का मांस! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Story 1

सनी देओल को आज भी पड़ती है माँ से मार!

Story 1

मोमोज में कुत्ते का मांस? मोहाली फैक्ट्री में फ्रिज से मिला कटा हुआ सिर!

Story 1

इंतजार खत्म: सुनीता विलियम्स और विल्मोर आज तड़के 3:27 बजे धरती पर लौटेंगे, भारत में यज्ञ

Story 1

बीच सड़क पर आजा बाहर! थार चालक को मारने सरिया लेकर दौड़ा ऑटो ड्राइवर, वीडियो वायरल

Story 1

ईरान की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन: मिसाइलें और लड़ाकू विमान जो पल भर में दुश्मन को धूल चटा सकते हैं