सुनीता विलियम्स की घर वापसी: 9 महीने बाद आसमान से धरती पर सुरक्षित लैंडिंग
News Image

नासा क्रू-9 के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, निक हेग, बुच विल्मोर, और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के सफल स्पलैशडाउन के बाद आज सुबह नौ महीने से अधिक समय में पहली बार धरती की हवा में सांस ले पाए।

अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से स्ट्रेचर पर उतारा गया। यह एहतियात लंबे समय के अंतरिक्ष मिशन से लौटने वाले सभी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बरती जाती है।

कैप्सूल अमेरिका के समयानुसार, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक बजे के कुछ समय बाद अंतरराष्ट्रीय केंद्र से अलग हुआ और फिर पांच बजकर 57 मिनट (भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के तीन बजकर 27 मिनट पर) पर फ्लोरिडा तट पर उतरा।

भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने के बाद धरती पर लौटे हैं। इनके साथ क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी हैं।

अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने में इन लोगों को 17 घंटे लगे। चारों एस्ट्रोनॉट 18 मार्च यानी मंगलवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से रवाना हुए थे।

स्पेसक्राफ्ट के धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने पर इसका तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया था। इस दौरान थोड़ी देर के लिए कम्युनिकेशन ब्लैकआउट हो गया था।

ड्रैगन कैप्सूल के अलग होने से लेकर फ्लोरिडा के समुद्र में उतरने तक करीब 17 घंटे लगे।

जैसे ही कैप्सूल फ्लोरिडा के तट पर गिरा, कई डॉल्फ़िन इसके चारों ओर तैरती हुई दिखाई दीं, जो अंतरिक्ष यात्रियों का घर लौटने पर स्वागत कर रही थीं।

मंगलवार को सुबह स्पेसक्राफ्ट का दरवाजा बंद हुआ और थोड़ी देर बाद स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हुआ।

बुधवार को रात 2 बजकर 41 मिनट पर डीऑर्बिट बर्न शुरू हुआ। यानी, कक्षा से उल्टी दिशा में स्पेसक्राफ्ट का इंजन फायर किया गया।

इसकी वजह से स्पेसक्राफ्ट की धरती के वायुमंडल में एंट्री हुई और सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर वह फ्लोरिडा के तट पर पानी में लैंड किया।

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग के बाद सुनीता विलियम्स समेत सभी अंतरिक्ष यात्रियों को निकाला गया।

ड्रैगन से बाहर आते ही सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने कैमरे की ओर देखकर हाथ हिलाकर घर वापस लौटने की खुशी जाहिर की। उनके चेहरे पर भी 9 महीने बाद धरती पर लौटने की खुशी देखी जा सकती थी.

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

संभल में सालार मसूद गाज़ी मेला रद्द, एएसपी ने कहा - लुटेरे के नाम पर मेला नहीं लगेगा!

Story 1

बिहार कांग्रेस में बड़ा उलटफेर: राजेश कुमार बने नए प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेश सिंह हटाए गए

Story 1

सुनीता विलियम्स की वापसी: 9 महीने बाद धरती पर, कुछ घंटों का इंतजार!

Story 1

पहले मुस्कुराईं, फिर हिलाया हाथ: धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स का ऐसा था स्वागत!

Story 1

सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी: फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लैंडिंग का वीडियो आया सामने

Story 1

नौ महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन हुआ समाप्त

Story 1

मराठी नहीं, सिर्फ हिंदी बोलूंगा : मुंबई के बाद पुणे में डी-मार्ट में बवाल, वीडियो वायरल

Story 1

तौलिये पर क्यों होता है खास बॉर्डर? 9 करोड़ लोगों ने देखी यह वायरल पोस्ट

Story 1

धरती पर लौटते ही सुनीता विलियम्स की मुस्कान, लैंडिंग का रोमांचक वीडियो!

Story 1

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आउटसोर्स कर्मियों के लिए खुशखबरी: मानदेय में भारी वृद्धि!