रोजा रखकर मैदान में उतरे पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर जुनैद जफर खान का निधन, एम्बुलेंस में तोड़ा दम
News Image

इस्लामाबाद: खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। क्रिकेटर जुनैद जफर खान का मैच के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, जुनैद क्लब स्तर के खिलाड़ी थे। शनिवार को जब वह मैच खेल रहे थे, तब तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इतनी भीषण गर्मी में जुनैद ने लगभग 40 ओवर फील्डिंग की।

मैच के दौरान, शाम 4 बजे के करीब उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर मैदान पर गिर पड़े। तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जुनैद ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट क्लब के लिए प्रिंस अल्फ्रेड ओल्ड कॉलेजियंस के खिलाफ खेल रहे थे। मैच में जुनैद ने लगभग 7 ओवर बल्लेबाजी भी की थी, जिसमें उन्होंने 16 रन बनाए और नाबाद रहे।

रिपोर्ट के अनुसार, जुनैद रमजान के दौरान रोजे रख रहे थे। हालाँकि, उन्होंने पूरे दिन पानी पिया, क्योंकि इस्लामिक नियमों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बीमार या अस्वस्थ महसूस करता है, तो उसे रोजे के दौरान पानी पीने की अनुमति होती है।

जुनैद के क्रिकेट क्लब ने दुख जताते हुए कहा, हम अपने एक स्टार सदस्य के निधन से बहुत दुखी हैं। मैच के दौरान अचानक उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई। पैरामेडिक्स की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके परिवार, दोस्तों और टीम के साथियों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, जुनैद टेक सेक्टर में काम करने के लिए 2013 में पाकिस्तान से एडिलेड आए थे। क्रिकेट से उनका गहरा लगाव था और वह ऑस्ट्रेलिया में स्थानीय क्लब के लिए क्रिकेट खेलते थे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इंतजार खत्म: सुनीता विलियम्स और विल्मोर आज तड़के 3:27 बजे धरती पर लौटेंगे, भारत में यज्ञ

Story 1

सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद धरती पर लौटीं, कैप्सूल समुद्र में क्यों उतरा और एम्बुलेंस से क्यों गईं अस्पताल?

Story 1

उन्नाव: सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर गरीब महिलाओं से उगाही, नर्स का वीडियो वायरल

Story 1

बीच सड़क पर आजा बाहर! थार चालक को मारने सरिया लेकर दौड़ा ऑटो ड्राइवर, वीडियो वायरल

Story 1

पति से अनबन: महिला चढ़ी हाईटेंशन टावर पर, पुलिस ने दिखाई अक्लमंदी!

Story 1

इस्लामाबाद में चीनी कॉल सेंटर पर छापा, पाकिस्तानी नागरिकों ने की लूटपाट!

Story 1

मार्केट में आया ऐसा गेंदबाज, एक्शन देख भूल जाएंगे बुमराह-मलिंगा!

Story 1

नागपुर हिंसा: संजय राउत का सवाल - ये हिम्मत कौन कर सकता है?

Story 1

हम हमास को बर्बाद कर देंगे : गाजा हमले पर नेतन्याहू का ऐलान - इजराइल जीतेगा

Story 1

न्यूज़ीलैंड से हार के बाद भड़के हारिस रऊफ, आलोचकों को सुनाई खरी-खोटी!