सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद धरती पर लौटीं, कैप्सूल समुद्र में क्यों उतरा और एम्बुलेंस से क्यों गईं अस्पताल?
News Image

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, नासा के दो अंतरिक्ष यात्री, 9 महीनों से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसे रहने के बाद वापस धरती पर लौट आए हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर वापस आए हैं।

अंतरिक्ष यान ने भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से उड़ान भरी थी। स्पेसएक्स ड्रैगन भारतीय समय के अनुसार बुधवार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर उतरा।

क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को धरती पर उतरने में 17 घंटे लगे। अनडॉक होने के बाद यान ISS से दूर चला गया और धरती की तरफ तेजी से बढ़ा। नासा ने बताया कि 19 मार्च को रात 2:41 बजे (भारतीय समयानुसार) यान वायुमंडल में प्रवेश कर गया था।

18 हजार फीट की ऊंचाई पर दो ड्रैगन पैराशूट खुले। इसके बाद 6000 फीट की ऊंचाई पर मुख्य पैराशूट भी खुल गए। सुबह 3:27 बजे यान की लैंडिंग फ्लोरिडा तट पर समुद्र में हुई।

अंतरिक्ष यान को वापस लाते समय जमीन पर नहीं उतारा जाता। इसे पानी में गिराया जाता है, जिससे अंतरिक्ष यात्रियों को कम झटका लगे। जमीन की तुलना में समुद्र पर लैंडिंग अधिक सुरक्षित मानी जाती है।

वापस लौटने के बाद सुनीता और बुच को अस्पताल भी ले जाया गया। 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद उनके लिए सामान्य जीवन में वापस आना मुश्किल होगा। उनके लिए धरती पर कदम रखना भी आसान नहीं होगा।

कैप्सूल को खोलने के बाद एस्ट्रोनॉट्स को स्ट्रेचर पर लाया गया। यह एस्ट्रोनॉट्स की सेफ्टी प्रोटोकॉल का हिस्सा है। उनके शरीर को पृथ्वी के वातावरण के हिसाब से दोबारा ढलने में कई हफ्तों से लेकर महीनों तक का समय लग सकता है।

इस दौरान उन्हें थकान, चलने में मुश्किलें और कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अंतरिक्ष में रहने की वजह से शरीर की मांसपेशियों, हड्डियों, संतुलन और आंखों में समस्या सहित कई कठिनाइयां हो सकती हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आटे-दाल तक तो ठीक था, अब कॉल सेंटर से कंप्यूटर भी लूट रहे पाकिस्तानी!

Story 1

62 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर इस शख्स ने रचा इतिहास!

Story 1

मोहाली में मोमो में बिल्ली या कुत्ते का मांस! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Story 1

सनी देओल को आज भी पड़ती है माँ से मार!

Story 1

महाकुंभ 2025: एकता का अमृत, देश की विराट चेतना का दर्शन - पीएम मोदी

Story 1

राहुल गांधी पर भाजपा का तंज: बेटा, तुमसे ना हो पाएगा..

Story 1

RCB से निकाले गए फिन एलन का तूफ़ान, एक ओवर में जड़े 3 छक्के!

Story 1

भाजपा ने कार्यालय में झाड़ू लगाने वाले को बनाया जिलाध्यक्ष, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक!

Story 1

समुद्र में उठा रेत का बवंडर, पलक झपकते ही निगल गए जहाज!

Story 1

पेनड्राइव का काला सच: प्रोफेसर ने छात्राओं के साथ अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल!