बलिया: भाजपा ने एक बार फिर जिलाध्यक्षों की सूची से सबको चौंका दिया है। पार्टी अक्सर पीछे से किसी कार्यकर्ता को उठाकर सबसे आगे वाली कुर्सी पर बैठा देती है।
उत्तर प्रदेश के 70 जिलाध्यक्षों की सूची में बलिया जिले के संजय मिश्रा का भी नाम है।
संजय मिश्रा कई वर्षों से भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे। उनके पास कोई पद नहीं था। वह बलिया स्थित भाजपा कार्यालय की देख-रेख करते थे।
जिलाध्यक्ष बनने के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके चेहरे पर रंग लगा हुआ है और वह अपने राजनीतिक सफर की कहानी बता रहे हैं।
जितेंद्र प्रताप सिंह नामक एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बीजेपी कार्यलय में सफाई और झाड़ू लगाने वाला को लोग उड़ा रहे थे मजाक, लेकिन उस गरीब कार्यकता संजय मिश्रा को पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाकर सबको चौका दिया।
संजय मिश्रा बताते हैं कि वह भाजपा के पुराने कार्यालय पर सुबह 6 बजे पहुंच जाते थे। ताला खोलकर कुर्सी मेज सही करते थे, झाड़ू लगाते थे। इसके बाद घर वापिस आकर स्नान-ध्यान करने के बाद वापिस कार्यालय चले जाते थे।
भाजपा के नए कार्यालय के बारे में बताते हुए उनके चेहरे पर खुशी झलकती है।
संजय मिश्रा कहते हैं कि घर वाले तो रोकते ही थे। आस-पड़ोस के लोग भी उनपर हंसते और मजाक बनाते थे। लोग कहते थे कि इससे कुछ नहीं होने वाला है।
हालांकि भाजपा संगठन के बड़े पदाधिकारियों की उन पर नजर गई, जिसकी वजह से बलिया के जिलाध्यक्ष काफी खुश हैं।
*बीजेपी कार्यलय में सफाई और झाड़ू लगाने वाला को लोग उड़ा रहे थे मजाक, लेकिन उस गरीब कार्यकता संजय मिश्रा को पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाकर सबको चौका दिया
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) March 18, 2025
यूपी के बलिया में बीजेपी कार्यालय में झाड़ू लगाने वाला मामूली गरीब कार्यकर्ता संजय मिश्रा बने जिलाध्यक्ष pic.twitter.com/T0G5jlq8u7
13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी, सूर्यकुमार यादव और डिविलियर्स भी हो जाएंगे हैरान!
क्या ये भारत की अग्नि मिसाइल थी? पाकिस्तानी आसमान में रहस्यमय चमक से मची दहशत!
लोकसभा में गरजे PM मोदी, महाकुंभ को बताया भारत का विराट स्वरूप !
पीटर सिडल ने क्रिकेट को कहा अलविदा, आखिरी मैच में दिखाया दम!
नागपुर हिंसा: वो मंजर, जिनसे दहला शहर, FIR में चौंकाने वाले खुलासे!
चैंपियंस ट्रॉफी में शुभमन गिल को आंख दिखाने वाले बॉलर की टीम से छुट्टी!
कुल्हाड़ी से घायल DCP निकेतन कदम अब कैसे हैं? CM फडणवीस ने वीडियो कॉल कर जाना हाल
बुमराह-मलिंगा भी हुए फ़ैल! नए बॉलिंग एक्शन ने मचाया तहलका, वीडियो वायरल
सुनीता विलियम्स की घर वापसी: स्पेसएक्स कैप्सूल धरती की ओर रवाना, जानिए लैंडिंग स्थल!
62 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर इस शख्स ने रचा इतिहास!