उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक महिला, पति से झगड़े के बाद गुस्से में हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई और घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही।
यह घटना यमुनानगर के लालापुर थाना क्षेत्र के बसहरा तरहार गांव में हुई। वंदना सिंह नाम की 28 वर्षीय महिला का पति, भोले सिंह, से किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्से में वंदना घर के पास ही खेत में बने 33000 वोल्ट के बिजली के टावर पर चढ़ गई।
गांव वालों ने जब महिला को टावर पर देखा तो वे दंग रह गए। भोला और अन्य ग्रामीणों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वंदना नीचे उतरने को तैयार नहीं थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी महिला से नीचे उतरने की अपील की, लेकिन वंदना टस से मस नहीं हुई।
पुलिस और ग्रामीणों ने महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए टावर के चारों ओर जाल बिछा दिया। इसके बाद, एक पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर टावर पर चढ़ा। उसने बड़ी मुश्किल से रस्सी के सहारे गुस्साई वंदना को नीचे उतारा।
महिला को सुरक्षित नीचे उतारने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों चले इस ड्रामे के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
टावर से नीचे उतरने के बाद भी वंदना शांत नहीं हुई। उसने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए।
*@dgpup @Uppolice @prayagraj_pol @DCPYNagarPrj
— तहलका (@PCPANDEY01) March 17, 2025
प्रयागराज जिले की लालापुर क्षेत्र के बसहरा तरहार गांव की एक 28 वर्षीय महिला पति से कहासुनी हो जाने से नाराज होकर गांव के नजदीक लगे 33000 बिजली टावर पर चढ़ गई कई घण्टे मशक्कत के बाद स कुशल उतारने में लालापुर पुलिस को कामयाबी मिली,हजारो… pic.twitter.com/0L1gLIetIH
तौलिये पर क्यों होता है खास बॉर्डर? 9 करोड़ लोगों ने देखी यह वायरल पोस्ट
मोहाली में मोमो में बिल्ली या कुत्ते का मांस! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
उज्जैन: प्रेम विवाह से नाराज़ परिजनों ने ज़िंदा बेटी का किया पिंडदान, शोक पत्रिकाएँ छपवाईं
रोहित शर्मा का गुस्सा फूटा, बेटी की तस्वीरें खींच रहे पैपराजी को लगाई फटकार!
भिंडरावाले के पोस्टर नहीं तो पंजाब में एंट्री नहीं: दल खालसा की धमकी, हिमाचल में तनाव
अमेरिकी टैरिफ का भारत पर मामूली असर, SBI रिपोर्ट में हुआ खुलासा
नागपुर में गाड़ियां गायब, शिंदे का दावा - साजिश की आशंका, औरंगजेब समर्थक माफ नहीं होंगे!
सहारनपुर रेलवे स्टेशन बनेगा शाकुंभरी देवी स्टेशन? कांग्रेस सांसद की मांग से बीजेपी में खलबली
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी के बाद भारत यात्रा, पीएम मोदी ने भेजा निमंत्रण पत्र
मोमोज में कुत्ते का मांस? मोहाली फैक्ट्री में फ्रिज से मिला कटा हुआ सिर!