राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सुरक्षित धरती पर वापसी पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जब वे राष्ट्रपति बने तो उन्होंने एलन मस्क से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने को कहा था, जिन्हें बाइडेन प्रशासन ने छोड़ दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ होने पर वे दोनों ओवल ऑफिस आएंगे।
व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर लिखा, जो वादा किया, उसे निभाया। राष्ट्रपति ट्रंप ने 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का वादा किया था। आज उनकी धरती पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा को धन्यवाद।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 8 जून, 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए अंतरिक्ष में गए थे। नासा का यह 8 दिन का मिशन था, लेकिन स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी टल गई। नासा ने कई बार उन्हें वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार, नौ महीने बाद स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के जरिए दोनों को पृथ्वी पर लाया गया।
इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने के कारण सुनीता विलियम्स के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है। पृथ्वी पर लौटने के बाद उनकी हड्डी का घनत्व पूरी तरह से ठीक होने में सालों लग सकते हैं। अंतरिक्ष से वापसी के बाद हड्डियों और मांसपेशियों का कमजोर होना सबसे बड़ी चिंता है।
अंतरिक्ष यात्री माइक्रोग्रैविटी में तैरते हैं, जिससे उनके शरीर पर असर पड़ता है। पृथ्वी पर हमारे शरीर को हमेशा गुरुत्वाकर्षण के खिलाफ काम करना पड़ता है, जिससे हमारी मांसपेशियों और हड्डियों को लगातार व्यायाम मिलता है। अंतरिक्ष में इस प्रतिरोध के बिना, मांसपेशियों की ताकत और हड्डियों का घनत्व घटने लगता है।
286 दिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहते हुए सुनीता विलियम्स और उनकी टीम ने 900 घंटे की रिसर्च पूरी की। उन्होंने इस दौरान करीब 150 एक्सपेरिमेंट्स किए। सुनीता विलियम्स दुनिया की पहली महिला बन गई हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष में इतना समय बिताया। नासा के अनुसार, सुनीता ने स्पेस स्टेशन के बाहर भी 62 घंटे, 9 मिनट बिताए, यानी 9 बार स्पेसवॉक किया।
सुनीता विलियम्स ने आईएसएस पर कई महत्वपूर्ण रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम किया, जिनमें ग्रैविटी, फ्यूल सेल्स, रिएक्टर्स, योन्यूट्रिएंट्स प्रोजेक्ट और बैक्टीरिया का वैज्ञानिक इस्तेमाल शामिल हैं।
PROMISE MADE, PROMISE KEPT: President Trump pledged to rescue the astronauts stranded in space for nine months.
— The White House (@WhiteHouse) March 18, 2025
Today, they safely splashed down in the Gulf of America, thanks to @ElonMusk, @SpaceX, and @NASA! pic.twitter.com/r01hVWAC8S
सुनसान सड़क, काली रात, खालिस्तानी हमला: HRTC बस पर तोड़फोड़, यात्री दहशत में
सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी: फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लैंडिंग का वीडियो आया सामने
मौलवी साहब भूले माइक बंद करना, फिर सुनाई दिए उनके खर्राटे!
बोइंग स्टारलाइनर की नाकामी: सुनीता विलियम्स की 9 महीने की अंतरिक्ष कैद और वापसी की पूरी कहानी
कॉलेज छात्रा का कार में संबंध बनाते वीडियो वायरल, दोस्त ने पूछा - काम कैसा हुआ?
IPL में खिलाड़ी से अंपायर बने यूपी के लाल, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत में निभाई थी अहम भूमिका
रेस्टोरेंट में भीषण लड़ाई, लेकिन भाई का ध्यान भटूरे पर टिका! वीडियो वायरल
नागपुर हिंसा: पुलिस पर उठे हाथ को पाकिस्तान के अब्बा याद आएंगे - मंत्री नितेश राणे
बिहार कांग्रेस में बड़ा उलटफेर: राजेश कुमार बने नए प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेश सिंह हटाए गए
कैसे बनते हैं सुनीता विलियम्स जैसे एस्ट्रोनॉट? जानें कौन सी करनी होती है पढ़ाई