पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) की बस पर हमला हुआ है। यह घटना मंगलवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे हुई। हमलावरों ने हमीरपुर डिपो की बस पर हमला किया, जिससे बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, बस चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जा रही थी। बस में कई सवारियां बैठी हुई थीं।
चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित आईएसबीटी से निकलने के बाद बस ने अभी लगभग 10 किलोमीटर का ही सफर तय किया था कि खरड़ के पास दो हमलावरों ने बस पर हमला कर दिया। हमलावर एक ऑल्टो कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने डंडों से बस पर हमला किया और शीशे तोड़ डाले।
बस ड्राइवर और यात्रियों ने जैसे-तैसे खुद को बचाया। राहत की बात यह है कि बस में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन वे इस घटना के बाद बुरी तरह सहम गए हैं।
हमलावरों ने बस के शीशे बुरी तरह से तोड़ दिए और लाठियों से बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रशासन अब अलर्ट है और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बस ड्राइवर ने बताया कि बस चंडीगढ़ से शाम 6:00 बजे निकली थी। खरड़ बस स्टैंड से सवारियां बैठाने के बाद जैसे ही बस फ्लाईओवर पर चढ़ी, वहां पहले से ही एक ऑल्टो कार मौजूद थी। कार में दो नकाबपोश लड़के थे। एक लड़का कार के बाहर खड़ा था, जबकि दूसरा ड्राइवर सीट पर बैठा था। बाहर खड़े लड़के ने बस चालक को इशारा कर बस रोकी और डंडे से बस के आगे के दोनों शीशे तोड़ डाले।
इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और इस पर विराम लगाने की मांग की जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार से इस मामले पर संज्ञान लेने और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की जा रही है।
*ये बहुत गलत है और इस पर विराम लगना चाहिए !
— Dinesh Sharma (@sdineshaa) March 18, 2025
मंगलवार को पंजाब खरड़ के पास चंडीगढ़ से हमीरपुर जा रही #HRTC बस पर पथराव करके शीशे तोड़े गए।
केंद्र और राज्य सरकार इसका संज्ञान ले ताकि जल्द से जल्द ये सब रोका जा सके, हाल में बढ़ा घटनाक्रम देश और प्रदेश के लिए सही नहीं है।#Punjab… pic.twitter.com/zFbMkePXjX
सिकंदर: क्या पहले दिन तोड़ पाएगी टाइगर 3 का रिकॉर्ड?
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव: राजेश कुमार बने नए अध्यक्ष!
सुनीता विलियम्स की वापसी पर ट्रंप का रिएक्शन: वादा किया, वादा निभाया!
समुद्र में वापसी: सुनीता विलियम्स और उनके दल का डॉल्फिनों ने किया स्वागत
सुनीता विलियम्स की घर वापसी: 9 महीने बाद आसमान से धरती पर सुरक्षित लैंडिंग
बार-बार हार से टूटी पाकिस्तानी टीम, हारिस रऊफ ने बयां किया दर्द!
वक्फ बिल: क्या वाकई ताकतवर होंगे दुश्मन? हरीश रावत के बयान से मचा हड़कंप
9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लैंडिंग!
नौ महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, चेहरे पर मुस्कान और तनी मुट्ठी!
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की ऐतिहासिक वापसी! डॉल्फिन ने किया स्वागत