तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम उत्सव को लेकर उपजे विवाद ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है। तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दरगाह के पास दीपाथून (पत्थर के खंभे) पर दीप प्रज्ज्वलित करने के मामले में प्रशासन ने सख्ती बरती है। इस दौरान पुलिस ने तमिलनाडु BJP अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया है।
क्या है पूरा मामला? BJP नेताओं का कहना है कि वे तिरुप्परनकुंद्रम इसलिए जाना चाहते थे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ‘दीपाथून’ पर दीप जलाने की परंपरा का पालन हो रहा है या नहीं। पुलिस ने नागेंद्रन के साथ-साथ पार्टी के कई अन्य नेताओं और हिंदू मुन्नानी के सदस्यों को भी मदुरै जाने से रोकने के लिए हिरासत में ले लिया।
मदुरै में रेड ज़ोन और कड़ी सुरक्षा प्रशासन ने मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी और आसपास के इलाकों को अस्थायी रेड ज़ोन घोषित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केवल एक अधिकृत टीम को ही दीप जलाने की अनुमति दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम जनता की आवाजाही और भीड़ जुटाने पर पूरी तरह रोक है। साथ ही, 23 और 24 नवंबर के लिए ड्रोन और अन्य मानवरहित हवाई वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
BJP अध्यक्ष का तीखा प्रहार नजरबंदी के बाद नैनार नागेंद्रन ने एक वीडियो जारी कर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती पूरी तरह अनावश्यक है। सरकार ने हजारों हिंदू कार्यकर्ताओं और बीजेपी नेताओं को नजरबंद कर दिया है। हम इस दमनकारी नीति की कड़ी निंदा करते हैं।
विजय सरकार का हिंदू-विरोधी चेहरा BJP की वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सौंदराजन ने मुख्यमंत्री के रुख पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री विजय ने केवल प्रचार के लिए भगवान मुरुगन का वेल पकड़ा था। जब अन्य दलों के नेताओं को प्रदर्शन की अनुमति दी जाती है, तब हिंदू नेताओं को मंदिर के पास जाने से रोकना TVK की हिंदू-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
सौंदराजन ने आगे कहा कि तमिलनाडु में एक तरह का अघोषित आपातकाल लागू है। उन्होंने कहा कि यह दीपदान की परंपरा वर्षों पुरानी है, जिसे केवल द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बाधित किया गया था, लेकिन आज भक्त अपनी ही संस्कृति का पालन करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
VIDEO | Tirunelveli: Deploying over 10,000 policemen is unnecessary, many Hindus, BJP cadres kept under house arrest, we condemn it, said Tamil Nadu BJP chief Nainar Nagenthran who is under house arrest following Thirupparankundram Deepathoon row.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 24, 2026
BJP Tamil Nadu president… pic.twitter.com/kNov0hbVQZ
रायबरेली में स्वास्थ्य से खिलवाड़: कपड़ों की चमक बढ़ाने वाले केमिकल से बनाया जा रहा था नकली पनीर
कार्तिगई दीपम उत्सव पर सियासी संग्राम: तमिलनाडु में BJP अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन नजरबंद, सरकार पर एंटी-हिंदू होने का आरोप
एनकाउंटर से क्यों न डरें आजम खान? , संगीत सोम का तीखा पलटवार
कभी था टीम इंडिया का भविष्य, आज उसी के खिलाफ जड़ा शतक; जानें कौन है यह खिलाड़ी
कौन हैं अरशद खान? जिन्होंने UAE के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़कर मचाई सनसनी
भाजपा विधायक का काफिला बना निशाना: मोकामा से लौटते वक्त टक्कर, साजिश की आशंका
नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप: बिहार और पश्चिम बंगाल में कांपी धरती, मची अफरा-तफरी
न्यूयॉर्क मेयर के भाषण के पीछे खड़ा शख्स या एलियन ? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया हड़कंप
अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा: भारी बारिश और कोहरे का डबल अलर्ट
तेरे चाचा चोर हैं सुनते ही मैंने जड़ा थप्पड़: प्रियंका गांधी ने ताजा की इमरजेंसी के बाद की कड़वी यादें