उत्तर प्रदेश के चंदौली में नेशनल हाईवे-19 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह का काफिला उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उनकी सुरक्षा घेरे में घुसकर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी।
जानकारी के मुताबिक, विधायक सुशील सिंह बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इस दौरान चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया और मिसिरपुरा गांव के समीप यह घटना घटी।
एक तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो ने विधायक के काफिले की दो फॉर्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विधायक के काफिले की गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो एक पेड़ से जाकर टकरा गई, जिसमें चालक समेत चार लोग सवार थे।
इस हादसे में भाजपा विधायक सुशील सिंह सुरक्षित हैं, लेकिन उनके काफिले में शामिल एक व्यक्ति और दूसरी गाड़ी के तीन लोग घायल हो गए हैं। विधायक ने घटना को सामान्य हादसा मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, जिस तरह से उस गाड़ी ने एक-एक कर गाड़ियों को टक्कर मारी और जबरन आगे निकलने की कोशिश की, वह बेहद संदिग्ध है। यह एक सोची-समझी साजिश लगती है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। विधायक ने इस मामले में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।
*#WATCH | Chandauli, Uttar Pradesh: A white Scorpio entered the convoy of BJP MLA from Saiyadraja, Sushil Singh, and collided with several vehicles in succession. The incident resulted in damage to three vehicles in the MLA’s convoy.
— ANI (@ANI) November 23, 2026
BJP MLA Sushil Singh said, ...there were… pic.twitter.com/APztM6pCKr
पवई झील में चमका म्यूजिकल फाउंटेन : महाराष्ट्र की गौरवगाथा अब आधुनिक तकनीक के संग
गौतम अदाणी और माता अमृतानंदमयी का मिलन: अम्मा के सानिध्य में भावुक हुए उद्योगपति
अयोध्या से जनकपुर तक सरयू-कमला एक्सप्रेस का आगाज़: त्रेतायुग के रिश्ते को मिली आधुनिक रफ्तार
सोनपुर मेला का भव्य आगाज: बिहार के विकास के लिए CM सम्राट चौधरी का मेगा विजन
ESIC का बड़ा तोहफा: 4 करोड़ कर्मचारियों को अब बिना क्लेम सीधे खाते में मिलेगा पैसा
पंजाब में BJP-अकाली गठबंधन पर बरसे सचिन पायलट, बताया राजनीतिक अवसरवादिता
कहीं भी सो जाओ और ढीला हो जाए नाड़ा : रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा की लगाई क्लास, ईशा सिंह मामले पर किया बड़ा खुलासा
झारखंड: खेतों में लड़की को बेरहमी से पीटता युवक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
अखिलेश यादव के दावे पर भड़के जेडीयू प्रवक्ता, कहा- यूपी चुनाव में भविष्य नहीं दिख रहा
मां के बिना अधूरा है संसार: दिवंगत मां को याद कर भावुक हुए सीएम योगी