टीवी इंडस्ट्री के चर्चित सितारे अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का ब्रेकअप अब एक नए विवाद की भेंट चढ़ गया है। अविनाश मिश्रा पर ईशा को धोखा देने के आरोप तो पहले से थे, लेकिन हाल ही में एक्टर द्वारा ईशा को ही बेवफा बताए जाने के बाद मामला और गरमा गया है।
इस पूरे विवाद में अब रजत दलाल की एंट्री हुई है, जिन्होंने अविनाश मिश्रा को आड़े हाथों लिया है।
रजत दलाल का फूटा गुस्सा रजत दलाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए अविनाश मिश्रा पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, भाई, प्यार-मोहब्बत नेशनल टीवी पर बहुत चौड़े में करो और जब तुम्हारा नाड़ा ढीला हो जाए, तो कहीं भी सो जाओ और फिर कहो कि चीजें प्राइवेट होती हैं। यह तरीका बहुत बढ़िया है।
रजत ने अविनाश को चेतावनी देते हुए कहा कि हमने उन्हें कई बार ईशा से दूर रहने की नसीहत दी थी, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
क्लब में गाने का प्रोपेगेंडा रजत ने खुलासा किया कि अविनाश अभी भी प्रोपेगेंडा चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अविनाश ने हाल ही में एक क्लब में जाकर जानबूझकर कोई गाना बजवाया। रजत ने सीधे शब्दों में कहा, हमें तुमसे कोई मतलब नहीं है। तुमने जो किया, वो करते रहो, बस ईशा और हमसे दूर रहो।
कच्चा चिट्ठा खोलने की चेतावनी रजत दलाल ने अविनाश को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, अगर तुम्हें लगता है कि तुम बहुत शरीफ हो और तुम्हारे साथ गलत हुआ है, तो मुझे बोलो। मैं तुम्हारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा। ईशा डाले या न डाले, मैं एक-एक लड़की के नाम के साथ सच सामने लाऊंगा।
स्टंटबाजी बंद करो, वरना सब चला जाएगा रजत ने आगे कहा कि अविनाश अपनी मासूमियत का ढोंग बंद करें। उन्होंने कहा, इतना भोला और प्यारा मत बनो क्योंकि यहां खतरों के खिलाड़ी के स्टंट नहीं चल रहे हैं। हाथ जोड़कर निवेदन है कि यह स्टंटबाजी बंद कर दो, वरना सब कुछ चला जाएगा। सुधर जाओ और अपनी जिंदगी जियो।
फिलहाल, इस पूरे मामले पर अविनाश मिश्रा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन रजत दलाल के इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
🚨 Rajat Dalal shares a video taking a sharp dig at Avinash, warning him not to provoke him further and saying that he will completely expose him. 👀#RajatDalal #EishaSingh #AvinashMishra pic.twitter.com/CRsBkBXYKw
— Digital News Hub (@digital_media12) November 22, 2026
दिल्ली में पाक मंत्री का बड़ा बयान: आतंकवाद पर सबूत लेकर आइए, हम भी अपने तथ्य रखेंगे
झाड़ू हाथ में, फॉर्च्यूनर पास में: कर्नाटक के इस सफाईकर्मी की कहानी सुन दंग रह जाएगी दुनिया!
रश्मिका मंदाना की मैसा की रिलीज टली, फैंस को करना होगा और इंतजार
दिल्ली बस में महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल, लोगों में भड़का भारी आक्रोश
चुनाव हारते ही अंधेरे में डूबे गांव, प्रचार में लगी स्ट्रीट लाइटें रातों-रात उखड़ीं
बुलेट ट्रेन का सपना हुआ साकार: सूरत-बिलिमोरा ट्रैक पर दौड़ी बिजली, ट्रायल की उल्टी गिनती शुरू
Asia Power Index 2026: ताकत में रूस-जापान को पछाड़कर भारत बना मेजर पावर , चीन-पाकिस्तान की स्थिति साफ
अनिरुद्ध और काव्या का रॉयल रिसेप्शन : सितारों और दिग्गजों से सजी शाम, धोनी-रजनीकांत की मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक
भारत-पाकिस्तान मैच में गरमाया माहौल: हर्षित राणा और मोहम्मद रंधावा के बीच हुई तीखी बहस, अंपायर को करना पड़ा हस्तक्षेप
रिंकू सिंह का रॉकेट थ्रो : पाकिस्तान के अब्दुल समद को किया हैरान, वीडियो वायरल