चुनाव हारते ही अंधेरे में डूबे गांव, प्रचार में लगी स्ट्रीट लाइटें रातों-रात उखड़ीं
News Image

टोंक: चुनावी बदले की चर्चा राजस्थान के टोंक जिले में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पीपलू पंचायत समिति के वार्ड नंबर-2 में भाजपा प्रत्याशी प्रियंका शर्मा की हार के महज कुछ घंटों बाद ही गांवों से स्ट्रीट लाइटें हटा दी गईं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है मामला? ग्रामीणों का आरोप है कि दीपावली से ठीक पहले 24 अक्टूबर को प्रचार के दौरान प्रियंका शर्मा ने इलाकों में करीब 50 एलईडी लाइटें लगवाई थीं। प्रियंका शर्मा निवाई विधायक रामसहाय वर्मा के निजी सहायक की पत्नी हैं। शुक्रवार को जैसे ही चुनाव परिणाम आया और प्रियंका 751 वोटों से हार गईं, उसके तीन घंटे के भीतर ही बिजली विभाग की टीम वहां पहुंच गई।

विरोध और कार्रवाई भारी विरोध के बीच बिजली विभाग की टीम ने 10 खंभों से लाइटें उतार दीं। स्थिति तब शांत हुई जब नवनिर्वाचित सरपंचों ने आगे से बिजली बिल चुकाने की जिम्मेदारी लेने की सहमति दी, जिसके बाद बाकी लाइटों को हटाने की कार्रवाई बीच में ही रोक दी गई।

विवाद पर सफाई बिजली विभाग ने अपनी सफाई में दावा किया है कि ये लाइटें अवैध बिजली कनेक्शन पर चल रही थीं। विभाग का कहना है कि उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि यह पता चल सके कि बिना अनुमति ये लाइटें खंभों पर किसने लगवाई थीं।

विधायक ने आरोपों को नकारा वहीं, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि लाइटें हटाने का चुनावी हार से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मामला बिजली बिल के भुगतान को लेकर उठा था, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई की। उन्होंने खुद पर और अपने सहायक पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। फिलहाल, क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तानी मंत्री के भारत दौरे पर शशि थरूर का कड़ा रुख, कहा- बंदूक की नोक पर बात नहीं

Story 1

बाल-बाल बचे सांसद पप्पू यादव: काफिले की गाड़ी खाई में पलटी, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

Story 1

असम का अपना होगा AssamSAT : 600 करोड़ के निवेश से सैटेलाइट डेटा पर निर्भरता होगी खत्म

Story 1

रणजी में बरसाए थे दोहरे शतक, अब एशिया कप में आयुष बडोनी का फ्लॉप शो – फैंस का फूटा गुस्सा

Story 1

पुतिन का लेमन लव : ताजिकिस्तान में नाश्ते की टेबल पर दिखा रूसी राष्ट्रपति का अनोखा अंदाज

Story 1

क्या रणवीर सिंह में छुपा है एक बेहतरीन क्रिकेटर? सचिन तेंदुलकर ने की तारीफ

Story 1

बांग्लादेश में हिंसा की आग: नरैल में अवामी लीग के नेताओं को बनाया निशाना, 200 घरों के जलने का दावा

Story 1

जंग के बीच ईरान का शक्ति प्रदर्शन : अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी और दो मिसाइल दागने वाले लॉन्चर से सहमा अमेरिका

Story 1

दिलजीत के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में बवाल: लात-घूंसे, ई-सिगरेट और प्रतिबंधित गानों पर छिड़ा विवाद

Story 1

चुनाव हारते ही गांव में छा गया अंधेरा: हार के 3 घंटे बाद ही हटवाईं 50 रोड लाइटें!