रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी फिटनेस और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। 73 वर्ष की आयु में भी उनकी चुस्ती-फुर्ती अक्सर चर्चा का विषय रहती है। हाल ही में ताजिकिस्तान के दौरे पर पुतिन का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने उनके विटामिन-C प्रेम को जगजाहिर कर दिया है।
नाश्ते की मेज पर दिखा लेमन लव चीनी शहर शेनझेन में वैश्विक नेताओं के साथ व्यस्त बैठकों के बाद, पुतिन ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे पहुंचे। वहां ताजिक राष्ट्रपति इमोमाली रहमान के साथ औपचारिक बातचीत के बाद, दोनों नेताओं ने गोल्फ कार्ट में बैठकर अनौपचारिक नाश्ता किया। इसी दौरान कैमरे में पुतिन का नींबू के प्रति आकर्षण कैद हो गया।
नींबू की खुशबू से रिफ्रेश हुए पुतिन नाश्ते की मेज पर रखी फलों की प्लेटों में से पुतिन ने विशेष रूप से नींबू का चुनाव किया। उन्होंने नींबू को हाथ में लिया और उसकी खुशबू सूंघकर खुद को रिफ्रेश महसूस किया। पुतिन का यह सहज और सुकून भरा अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग दोनों नेताओं के बीच के मजबूत व्यक्तिगत संबंधों के तौर पर देख रहे हैं।
वैश्विक व्यापार का अहम हिस्सा हैं ताजिक नींबू ताजिकिस्तान के नींबू अपनी विशिष्ट गुणवत्ता के लिए पूरी दुनिया में पहचान रखते हैं। सोवियत काल से विकसित ये नींबू आज ताजिकिस्तान की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा हैं। रूस इन नींबूओं का सबसे बड़ा खरीदार है। आंकड़ों के अनुसार, 2024 में ताजिकिस्तान ने रूस को दो हजार टन से अधिक नींबू निर्यात किए थे, जो दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों की गहराई को दर्शाता है।
सुरक्षा और सहयोग पर हुई चर्चा इस दौरे पर नींबू के अलावा गंभीर कूटनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई। पुतिन ने ताजिक राष्ट्रपति रहमान को हाल ही में हुए APEC शिखर सम्मेलन के नतीजों से अवगत कराया। दोनों नेताओं के बीच ताजिकिस्तान में मौजूद रूसी सैन्य अड्डे के संचालन और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हुई।
मुलाकात के समापन पर पुतिन ने इसे क्षेत्रीय स्थिरता और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने का एक बेहतरीन अवसर बताया। जहां एक ओर अंतरराष्ट्रीय राजनीति के कड़े फैसले लिए गए, वहीं नींबू के साथ बिताए गए उन कुछ पलों ने दोनों नेताओं की मुलाकात को एक मानवीय चेहरा भी दिया।
During the closed session, the leaders were joined by the heads of their respective defense departments.
— Маrina Wolf (@volkova_ma57183) November 20, 2026
During the informal portion of the meeting, Putin took an interest in Tajik lemons. pic.twitter.com/hExEA9Jzpm
मथुरा में अजब-गजब शादी: घुड़चढ़ी में जीजा ने सालों को पहनाई 100-100 फीट लंबी नोटों की माला!
शिलान्यास बना अखाड़ा: मंच पर सांसद-विधायक समर्थकों में लात-घूंसे, प्रशासनिक अधिकारी बने रहे मूकदर्शक
आधी रात महिला के घर घुसे भाजपा नेता: 4 घंटे बाद निकले तो पति ने सिखाया सबक , वीडियो वायरल
माइली साइरस ने रचाई मैक्स मोरांडो से शादी: पाम स्प्रिंग्स में बंधे बंधन में, वायरल हुईं तस्वीरें
ध्रुव जुरेल का सुपरमैन कैच: बिजली सी फुर्ती देख दंग रह गए बल्लेबाज, वीडियो वायरल
अमेरिका की सुख-सुविधा छोड़ क्यों कर्नाटक लौटे चेतन अहिंसा? सामने आई बड़ी वजह
क्या अनंत अंबानी ने शाहरुख खान को किया चुप ? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर छेड़ी बहस
शादी के स्टेज पर मचा धमाल: मेरे सईयां सुपरस्टार पर दुल्हन के ठुमकों ने दूल्हे को किया बेहाल!
सड़क हादसों का तांडव: गुजरात में 5 और राजस्थान में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हाहाकार
बैलाडीला में कुदरत का कहर: NMDC का सुरक्षित डंप धंसा, 40 फीट मलबे में दफन हुआ जंगल