छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाजपा पार्षद और जिला मीडिया प्रभारी पर विवाहित महिला के घर आधी रात घुसने का गंभीर आरोप लगा है। करीब चार घंटे बाद जब पार्षद घर से बाहर निकले, तो पति ने उन्हें रंगे हाथों पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।
रात 10:30 बजे की एंट्री, तड़के 2:20 बजे निकले बाहर पीड़ित पति द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, भाजपा नेता रात करीब 10:30 बजे उसकी पत्नी के घर पहुंचे थे, जिसके बाद घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया गया। पति का दावा है कि घर के भीतर से उन्हें संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद उन्होंने बाहर से दरवाजा लॉक कर दिया और आसपास के लोगों व पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के सामने ही हुआ बवाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। पुलिस के वापस जाने के कुछ देर बाद, यानी करीब चार घंटे के लंबे अंतराल के बाद जैसे ही पार्षद बाहर निकले, पति और उसके भाई ने उन्हें घेर लिया। वहां मौजूद लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पार्षद अपना मुंह छुपाकर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
न्यायालय में विचाराधीन है विवाद पति ने पुलिस को बताया कि उनका अपनी पत्नी के साथ पहले से ही विवाद चल रहा है, जो कि न्यायालय में लंबित है। इसी बीच भाजपा नेता का देर रात घर पहुंचना किसी के गले नहीं उतर रहा है। इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
जांच में जुटी पुलिस फिलहाल, इस पूरे मामले पर भाजपा नेता और संबंधित महिला का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस ने पति की शिकायत दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि गहन जांच और दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल, इस शर्मनाक वाकये ने सूरजपुर की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।
*सूरजपुर: विवाहित महिला के घर घुसते हुए नजर आए बीजेपी नेता व पार्षद https://t.co/4tZHdhjOkj
— Chandu Nirmalkar (@CHANDU_NIRMALKA) November 22, 2026
रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन: GST की असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी 24 घंटे के भीतर सस्पेंड
केएल राहुल का नया अवतार: तकनीक नहीं, इस माइंडसेट ने बदली बल्लेबाज़ी की तस्वीर
बस का वह वायरल वीडियो और एक्ट्रेस का गुस्सा: क्या है सच्चाई?
वायरल वीडियो: लड़कियों ने फुटपाथ पर बाइक दौड़ाने वालों को सिखाया सबक , अंदाज देख लोग बोले- वाह!
पिच से राजनीति तक: युजवेंद्र चहल की धमाकेदार एंट्री, BJP के OBC मोर्चा में मिली बड़ी जिम्मेदारी
रेलवे का बड़ा फैसला: अब ग्रुप बुकिंग के नियमों में छूट, टिकट बुक करना हुआ और भी आसान
कोई आपके खिलाफ हो जाए तो भी हाथ बढ़ाने से पीछे न हटें : मुलायम सिंह की जयंती पर अखिलेश ने साझा की पिता की अनमोल सीख
फॉर्च्यूनर से ड्यूटी पर आता है ये सफाईकर्मी, संघर्ष की कहानी सुन दंग रह जाएगी दुनिया!
भारत का ऐतिहासिक कारनामा: टेस्ट क्रिकेट में बना अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड में मचाया कोहराम
एयरपोर्ट पर मां की चीख-पुकार और अधिकारियों के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाने का वीडियो वायरल, मची अफरा-तफरी