एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रिंकू सिंह ने अपनी फील्डिंग से महफिल लूट ली। रिंकू के एक सटीक थ्रो ने मैच का पासा पलट दिया।
क्या हुआ मैदान पर? ड्रिंक्स ब्रेक के ठीक बाद भारत ए को एक बड़ी सफलता मिली। पाकिस्तान ए के कप्तान अब्दुल समद क्रीज पर जमे हुए थे, लेकिन रिंकू सिंह की फुर्ती ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।
अभिषेक शर्मा की गेंद पर हसन नवाज ने शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर रन चुराना चाहा। वहां तैनात रिंकू सिंह ने पलक झपकते ही गेंद उठाई और सीधे विकेटकीपर की ओर रॉकेट थ्रो झोंक दिया।
डाइव भी नहीं आई काम रिंकू का निशाना अचूक था। विकेटकीपर कुमार कुशाग्रा ने बिना कोई गलती किए स्टंप्स बिखेर दिए। अब्दुल समद ने क्रीज तक पहुंचने के लिए भरपूर डाइव लगाई, लेकिन वे सुरक्षित नहीं पहुंच सके।
समद 35 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। आउट होने के बाद उनके चेहरे पर साफ निराशा थी। उन्होंने हसन नवाज के साथ 65 रनों की अहम साझेदारी की थी, जिसे रिंकू ने अपने शानदार प्रयास से तोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर चर्चा सफल रन आउट के बाद भारतीय खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। रिंकू सिंह का यह थ्रो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फैंस उनकी इस फील्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इस मैच में रोमांच चरम पर है। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी और विप्रज निगम की टक्कर और हर्षित राणा का ड्रामा भी सुर्खियों में रहा है, लेकिन रिंकू की इस फील्डिंग ने फिलहाल दर्शकों का दिल जीत लिया है।
Even a dive can t save Abdul Samad Run out By Rinku Singh ? https://t.co/GKKfytBuQo
— manzur shaban (@Manzurshaban123) November 22, 2026
भाजपा को बड़ा झटका: राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए टॉस ड्रामा: रेफरी की बड़ी चूक और पाक कप्तान की चतुराई!
प्यार करने से पहले आधार कार्ड देखें... इंटरकास्ट मैरिज के सवाल पर भड़के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य!
खुशियों भरी तीर्थयात्रा का दर्दनाक अंत: कोटा सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
मैं बॉलर्स के दिमाग से खेलता हूं... - ऋषभ पंत ने अपनी तूफानी सेंचुरी के बाद खोले सफलता के राज
ई-कॉमर्स में बड़ा फ्रॉड: 550 डिब्बों में लौटे नए जूतों की जगह पुराना कबाड़ , सेलर के उड़े होश
रश्मिका मंदाना की मायसा की रिलीज टली, मेकर्स ने बताई यह बड़ी वजह
149 साल के टेस्ट इतिहास में भारत ने रचा असंभव वर्ल्ड रिकॉर्ड, कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई
उद्घाटनजीवी हैं पीएम मोदी: गमछा लहराने पर पप्पू यादव का तंज, पूछा- संवेदना कहां है?
क्या अलग हो रही हैं राहें? अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे सीएम विजय और पत्नी संगीता