चेन्नई में शनिवार, 21 नवंबर को म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में राजनीति, खेल और फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। लेकिन सबकी नजरें तमिलनाडु के सीएम विजय और उनकी पत्नी संगीता पर टिकी रहीं, जो इस फंक्शन में एक साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग पहुंचे।
अलग-अलग पहुंचे सीएम और संगीता रिसेप्शन में मौजूद लोगों ने देखा कि विजय और संगीता ने कपल को अलग-अलग आशीर्वाद दिया। वायरल वीडियो में संगीता पीले रंग के सूट में काफी खुश नजर आईं और वे मेहमानों से भी गर्मजोशी से मिलती दिखीं। वहीं, विजय ने कार्यक्रम में पहुंचकर कपल को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। पूरे आयोजन के दौरान दोनों के एक-दूसरे के साथ होने की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।
अटकलों का दौर जारी विजय और संगीता की निजी जिंदगी पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। फरवरी 2026 में संगीता की ओर से तलाक की याचिका दायर किए जाने की खबरें सामने आई थीं, हालांकि अगस्त में इसे वापस ले लिया गया था। बावजूद इसके, रिसेप्शन में दोनों के अलग-अलग पहुंचने से सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं।
कैसी थी प्रेम कहानी? विजय और संगीता की शादी 1999 में हुई थी। यह प्रेम कहानी 90 के दशक के अंत में शुरू हुई थी, जब संगीता लंदन से विजय का काम देखकर उनकी बड़ी फैन बन गई थीं। दोनों की मुलाकात प्यार में बदली और फिर उन्होंने ब्रिटेन में शादी रजिस्टर करवाई। इस जोड़े के दो बच्चे, जेसन संजय और दिव्या साशा हैं।
फिलहाल, इस पब्लिक अपीयरेंस के बाद से प्रशंसक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या इस जोड़े के बीच अभी भी सब कुछ सामान्य है या वे अपनी निजी दूरियों को सार्वजनिक होने से बचा रहे हैं।
#EXCLUSIVE | காவியா கலாநிதி மாறன் - அனிருத் ரவிச்சந்தர் திருமண வரவேற்பு விழாவில் சங்கீதா!#SunNews | #KaviyaMaran | #Anirudh | #KaviyaAnirudhReception pic.twitter.com/XtVYYkE5ii
— Sun News (@sunnewstamil) November 21, 2026
फर्जी मंत्री बनकर नौकरी का खेल: SSC भर्ती में धांधली की कोशिश में जुल्फिकार अली गिरफ्तार
ग्लोबल पीस ऑनर्स में रणवीर का सचिन को सम्मान, शाहरुख की भावुक कविता ने जीता दिल
कोई आपके खिलाफ हो जाए तो भी हाथ बढ़ाने से पीछे न हटें : मुलायम सिंह की जयंती पर अखिलेश ने साझा की पिता की अनमोल सीख
क्या अलग हो रही हैं राहें? अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे सीएम विजय और पत्नी संगीता
अनिरुद्ध-काव्या का ग्रैंड रिसेप्शन: रजनीकांत और सीएम विजय की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
नींद ने ली 9 जिंदगियां: खाटू श्याम से लौट रहे महाराष्ट्र के एक ही परिवार का राजस्थान में भीषण एक्सीडेंट
हुमायूं, शेरशाह और दिल्ली की विविधता : पाकिस्तान के मंत्री ने नई दिल्ली में क्यों छेड़ा इतिहास का राग?
26/11 और पहलगाम के शहीदों को याद कर भावुक हुए शाहरुख खान: नफरत मिटाने का दिया बड़ा संदेश
मुंबई: पार्क में फोटो खींच रहे कपल पर नाबालिगों का जानलेवा हमला, छह आरोपी सुधार गृह भेजे गए
बस में बुजुर्ग के पास बैठी एक्ट्रेस का वीडियो वायरल, भड़कीं अनुष्का पिंपुटकर ने दी सफाई