दोहा में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला शुरू होने से पहले ही चर्चा में आ गया। टॉस के वक्त एक ऐसी घटना घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
क्या हुआ टॉस के दौरान? मैदान पर टॉस के लिए भारत के कप्तान तिलक वर्मा और पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद मौजूद थे। सिक्का उछाला गया और पाकिस्तान के कप्तान ने हेड कॉल किया। सिक्का जमीन पर गिरा और वह हेड ही था।
हालांकि, मैच रेफरी राशिद राहुल (बांग्लादेश) ने इसे गलत तरीके से टेल घोषित कर दिया। प्रेजेंटर ने भी यही घोषणा कर दी, लेकिन पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने तुरंत मैदान पर गिरे सिक्के को करीब से देखा और रेफरी की गलती पकड़ ली।
रेफरी को माननी पड़ी अपनी गलती अब्दुल समद ने बिना किसी देरी के रेफरी को बताया कि सिक्का हेड आया है। अपनी गलती का अहसास होते ही रेफरी ने स्थिति को सुधारा और पाकिस्तान को टॉस का विजेता घोषित किया। इस ब्लंडर का वीडियो अब क्रिकेट फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है।
दोनों टीमों की ताकत टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है। प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और रिंकू सिंह जैसे आक्रामक खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम में अब्दुल समद और हसन नवाज पर बड़ी जिम्मेदारी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:
इंडिया ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा और प्रिंस यादव।
पाकिस्तान ए: अब्दुल समद (कप्तान), शमील हुसैन, माज़ सदाकत, रोहेल नज़ीर (विकेट कीपर), हसन नवाज़, फरहान यूसुफ़, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफ़यान मोक़िम और अली रज़ा।
यह मुकाबला टूर्नामेंट के लिहाज से बेहद अहम है और फैंस एक रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद कर रहे हैं।
An interesting incident at the toss 🧐pic.twitter.com/xbxWVKBwjk https://t.co/f8WaahGGyQ
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 22, 2026
राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन: आठ महीने पहले ही मिली थी संसद की सदस्यता
GTA 6 पर भिड़ी BJP-कांग्रेस: गेमिंग वर्ल्ड से निकला मीम वॉर, जानिए पूरा मामला
सुकमा पुलिस का ऑपरेशन आगाज : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 25 किलो गांजा के साथ 5 गिरफ्तार
इंदौर: माफिया बनकर रील बनाना पड़ा भारी, स्टंटबाजों को पुलिस ने थाने में सिखाया सबक
अस्पताल का वार्ड बना शिकारगाह: सोते हुए महिला से छेड़छाड़, आरोपी फरार
रिंकू सिंह का रॉकेट थ्रो : पाकिस्तान के अब्दुल समद को किया हैरान, वीडियो वायरल
प्रधानमंत्री की गोल्ड एडवाइज ने बचाई व्यापारियों की करोड़ों की पूंजी, CTI ने जताया आभार
ऋषभ पंत का ऐतिहासिक धमाका: न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक ठोक दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह
बॉयरा की जंग: वो सेबर स्लेयर नैट, जिसने युद्ध शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया
नीतीश सेतु पर घमासान: उद्घाटन से पहले ही शुरू हुआ सियासी विवाद, तेजस्वी ने उठाए तीखे सवाल