22 नवंबर 1971 की तारीख भारतीय वायुसेना के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। यह वो दिन था जब पूर्वी पाकिस्तान की सीमा के पास बॉयरा के आसमान में भारतीय वायुसेना के फोलैंड नैट (Folland Gnats) लड़ाकू विमानों ने दुश्मन के मंसूबों को धूल चटा दी थी। इस घटना ने साबित कर दिया था कि आने वाली बड़ी जंग का नतीजा क्या होने वाला है।
22 नवंबर को पाकिस्तानी वायुसेना के चार F-86 सेबर लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा का उल्लंघन किया और जमीन पर तैनात हमारे सैनिकों को निशाना बनाया। भारतीय रडार ने इस घुसपैठ को तुरंत भांप लिया। जवाब में दमदम एयरबेस से भारतीय वायुसेना की 22 स्क्वाड्रन स्विफ्ट्स के चार नैट विमानों ने उड़ान भरी। चंद मिनटों की जोरदार हवाई भिड़ंत में, भारतीय पायलटों ने पाकिस्तानी सेबर जेट्स को करारी शिकस्त दी।
यह हवाई मुकाबला तीन मिनट से भी कम समय तक चला, लेकिन इसका असर विनाशकारी रहा। दो पाकिस्तानी सेबर विमान मार गिराए गए और तीसरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय वायुसेना का एक भी विमान खरोंच तक नहीं आया और सभी पायलट सुरक्षित अपने बेस पर लौट आए। पकड़े गए पाकिस्तानी पायलटों और विमानों के मलबे ने इस जीत पर मुहर लगा दी।
फोलैंड नैट आकार में छोटा और वजन में हल्का था, लेकिन इसकी फुर्ती का कोई सानी नहीं था। उस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में गिने जाने वाले अमेरिकी मूल के F-86 सेबर के सामने नैट का प्रदर्शन चमत्कारिक था। कम ऊंचाई पर तेजी से दांव-पेच दिखाने की क्षमता के कारण भारतीय नैट ने बड़ी आसानी से सेबर को मात दी। इसी पराक्रम के बाद नैट को सेबर स्लेयर यानी सेबर का शिकारी का खिताब मिला।
इतिहास में 1971 की जंग 3 दिसंबर से शुरू मानी जाती है, लेकिन बॉयरा की घटना ने यह स्पष्ट कर दिया था कि संघर्ष की पटकथा बहुत पहले लिखी जा चुकी थी। पूर्वी पाकिस्तान में तेजी से बिगड़ते हालात, लाखों शरणार्थियों का भारत आना और मुक्ति वाहिनी का संघर्ष—इन सबके बीच बॉयरा की भिड़ंत ने साफ कर दिया था कि अब आसमान भी युद्ध का मुख्य केंद्र बन चुका है।
बॉयरा की लड़ाई महज एक सैन्य झड़प नहीं थी, बल्कि यह भारतीय वायुसेना की त्वरित कार्रवाई और रडार प्रणाली की जीत थी। इस जीत ने पाकिस्तानी सेना के मनोबल को बुरी तरह तोड़ दिया। इसने साबित किया कि पूर्वी मोर्चे पर भारतीय वायुसेना की ताकत को चुनौती देना नामुमकिन है। इसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए, भारतीय सेना ने 16 दिसंबर 1971 को ढाका में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की और बांग्लादेश का उदय हुआ।
बॉयरा की यह घटना आज भी याद दिलाती है कि युद्ध का रुख बदलने के लिए घंटों की लड़ाई जरूरी नहीं होती; कभी-कभी साहस और कौशल से भरे कुछ मिनट भी इतिहास रचने के लिए काफी होते हैं।
#ThisDayThatYear | 22 November 1971
— Indian Air Force (@IAF_MCC) November 22, 2026
In the historic Battle of Boyra, four IAF Folland Gnats of No. 22 Squadron ‘Swifts’, scrambled from Dum Dum airfield, intercepted four intruding PAF F-86 Sabres that had violated Indian airspace and attacked Indian ground positions.
In a… pic.twitter.com/tvKuiqIItV
बुलेट ट्रेन का सपना हुआ साकार: सूरत-बिलिमोरा ट्रैक पर दौड़ी बिजली, ट्रायल की उल्टी गिनती शुरू
रश्मिका मंदाना की मायसा की रिलीज टली, मेकर्स ने बताई यह बड़ी वजह
खाटू श्याम दर्शन से लौटते परिवार पर टूटा कहर: राजस्थान सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
ध्रुव जुरेल का सुपरमैन कैच: हवा में उड़ते हुए लपका नामुमकिन सा कैच, वीडियो देख दंग रह गए फैंस
क्या अनंत अंबानी ने शाहरुख खान को किया चुप ? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर छेड़ी बहस
खेल में धर्म की एंट्री पर तकरार: राशिद अल्वी ने किरण रिजिजू को दी नसीहत
GTA 6 पर भिड़ी BJP-कांग्रेस: गेमिंग वर्ल्ड से निकला मीम वॉर, जानिए पूरा मामला
वेलिंगटन में टीम इंडिया का विराट प्रहार: 720 रन बनाकर पारी घोषित, पंत का तूफानी शतक
अमेरिका की सुख-सुविधा छोड़ क्यों कर्नाटक लौटे चेतन अहिंसा? सामने आई बड़ी वजह
सोते हुए नाबालिग के साथ बस में शर्मनाक हरकत, कंडक्टर गिरफ्तार