भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो और मैदान पर गर्मागर्मी न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच चल रहे मैच में कुछ ऐसा ही हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा और पाक बल्लेबाज मोहम्मद इमरान रंधावा आपस में भिड़ गए।
मैदान पर क्यों बढ़ी तल्खी? विवाद की शुरुआत तब हुई जब हर्षित राणा की एक गेंद बल्ले के बेहद करीब से गुजरी, लेकिन अंपायर ने इसे आउट नहीं दिया। इसके बाद बल्लेबाज ने कुछ टिप्पणी की, जिसे हर्षित ने नजरअंदाज कर दिया। हालांकि, दो गेंदों बाद रन लेते समय रंधावा और हर्षित के बीच कंधा टकराने से माहौल और बिगड़ गया।
अंपायर को आना पड़ा बीच में दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मैदान पर मौजूद अंपायरों को तुरंत बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। अंपायरों ने स्थिति को संभाला और दोनों खिलाड़ियों को शांत रहने की हिदायत दी। यह घटना 40वें ओवर के दौरान हुई, जब मैच अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर था।
हर्षित राणा का आक्रामक अंदाज यह पहली बार नहीं है जब हर्षित राणा इस मैच में विवादों में रहे। इससे पहले भी वह पाकिस्तान के ओपनर शमीम हुसैन के साथ उलझते नजर आए थे। हर्षित की आक्रामकता और पाक बल्लेबाजों के साथ लगातार चलती स्लेजिंग ने इस मुकाबले को बेहद तनावपूर्ण बना दिया है।
रंधावा का खेल हुआ खत्म बहस के अगले ही ओवर में पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा। मोहम्मद इमरान रंधावा 23 रन बनाकर विप्रज निगम की गेंद पर कैच आउट हो गए। बहस के बाद संयम खोना रंधावा के लिए भारी साबित हुआ। इस मैच में तनाव का स्तर इस कदर बढ़ गया है कि सोशल मीडिया पर भी यह विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।
? PHAADA IN INDIA VS PAKISTAN MATCH! ? - Imran Randhawa and Harshit Rana exchange words after a shoulder brush while taking a single. The umpire intervenes. - Continuous sledging between players from both countries. Crazy scenes at youth level! https://t.co/YWuHLdqjO9
— Ahmad Haseeb (@iamAhmadhaseeb) November 22, 2026
ध्रुव जुरेल बने सुपरमैन : एक हाथ से लपका जादुई कैच, वीडियो देख दंग रह गए फैंस
सिर्फ 30 सेकंड में पूरा बरीटो चट कर गई ये महिला, वीडियो देख फटी रह गईं लोगों की आंखें
सिंबायोसिस दीक्षांत समारोह: उपराष्ट्रपति का आह्वान, ज्ञान को राष्ट्र निर्माण की शक्ति बनाएं
यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 144 डीएसपी और एसीपी के तबादले, देखें नई लिस्ट
अमेरिका: 200 करोड़ की ट्रेन डकैती का पर्दाफाश, खुद के बनाए वीडियो से फंसे आरोपी
पीएम मोदी के जाते ही बिहार में बवाल: नीतीश सेतु पर फाड़े गए पोस्टर, लगे तेजस्वी जिंदाबाद के नारे
MBA की डिग्री ठुकराकर बनीं डाकपाल , गांव-गांव जाकर बदल रही हैं हजारों लोगों की जिंदगी
क्या चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे अशोक गहलोत? आलाकमान के फैसले पर दिया बड़ा बयान
पाकिस्तानी मंत्री के भारत दौरे पर शशि थरूर का कड़ा रुख, कहा- बंदूक की नोक पर बात नहीं
पटना से बेतिया अब सिर्फ 1 घंटे में: साहेबगंज-अरेराज फोरलेन का शिलान्यास, बदल जाएगी उत्तर बिहार की तस्वीर