पंजाब में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस सियासी हलचल पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने तीखा हमला बोला है।
राजनीतिक जमीन खो चुके हैं दोनों दल अमृतसर में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि गठबंधन टूटने के समय दोनों दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी की थी। उन्होंने कहा, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जनता ने इन दोनों दलों को नकार दिया है। अब अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए दोनों दल मजबूरी में एक-दूसरे का हाथ थामने की कोशिश कर रहे हैं।
जनता के बीच जाकर जवाब दें पायलट ने दोनों दलों को कठघरे में खड़ा करते हुए सवाल किया कि वे जनता को बताएं कि आखिर पांच साल बाद ऐसा क्या बदल गया कि वे फिर साथ आ रहे हैं? उन्होंने कहा कि ड्रग्स का मुद्दा, तीन कृषि कानून और किसान आंदोलन के दौरान गई जानें—ये वो मुद्दे थे जिन पर दोनों दलों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। पायलट ने इसे पूरी तरह राजनीतिक अवसरवादिता करार दिया।
आप सरकार पर तीखा प्रहार कांग्रेस नेता ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है, जिसे एक जिम्मेदार सरकार की जरूरत है। पायलट ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा, पिछले वर्षों में सीएम ने सिर्फ चुटकुले सुनाए और हंसी-मजाक किया है। किसी भी गंभीर मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब तो आप के अपने नेता ही सरकार से भरोसा खो चुके हैं।
यूपी चुनाव और कांग्रेस की रणनीति पर अपडेट पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पायलट ने कहा कि कांग्रेस पूरी तैयारी कर रही है। जल्द ही प्रदेश चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों में उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट केवल जीतने की क्षमता और फीडबैक के आधार पर ही बांटे जाएंगे।
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि वहां सपा और कांग्रेस का गठबंधन मजबूत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार बनाएगी।
*#WATCH | Amritsar, Punjab: Congress leader and Punjab Congress in-charge Sachin Pilot says, The BJP said so many things against the Akali Dal when their alliance ended. Consider the reasons why that partnership broke apart; have those reasons ceased to exist, given the reports… pic.twitter.com/1Iq2LqB3TF
— ANI (@ANI) November 23, 2026
चीन की अनोखी विंगलेस फ्लाइंग कार: बिना रनवे भरेगी उड़ान, जानें क्या है इसकी खासियत
फुटपाथ पर बाइकर्स की दादागिरी के आगे डटीं 3 महिलाएं, इंटरनेट पर मचा तहलका
ये नाबालिग नहीं, समाज के लिए टाइम बम हैं : कुर्ला पार्क मारपीट पर गरजे नितेश राणे
भगवा पहन मां से भिक्षा मांगने का वो पल... , मां के निधन पर CM योगी की भावुक चिट्ठी
सितारों से सजी शाम: काव्या मारन और अनिरुद्ध के दूसरे रिसेप्शन में उमड़ा बॉलीवुड और साउथ का हुजूम
बिसलेरी के पानी में मिले जहरीले केमिकल्स: आपकी सेहत के लिए कितने खतरनाक हैं ब्रोमेट और PAHs?
राइजिंग स्टार्स एशिया कप में बवाल: तिलक वर्मा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस, वीडियो वायरल
रामायण का जलवा बरकरार: 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े से बस एक कदम दूर!
44वें ओवर का डेड बॉल ड्रामा: अंपायर से भिड़ा पाकिस्तान, भारत की हार से खत्म हुआ रोमांच
22 हजार के सूट पर बवाल: पत्नी से झगड़ा हुआ तो पति ने जला दी घर के लिए जोड़ी जमा-पूंजी