अयोध्या-जनकपुर में नई रेल सेवा अयोध्या और जनकपुर का त्रेतायुगीन रिश्ता सोमवार को एक बार फिर जीवंत हो उठा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस से संयुक्त रूप से सरयू-कमला एक्सप्रेस को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन अयोध्या कैंट और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच एक नई साप्ताहिक कड़ी के रूप में काम करेगी।
अटूट विश्वास का नया अध्याय इस मौके पर पीएम मोदी ने नेपाल के साथ संबंधों को ‘अटूट विश्वास’ का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि नेपाल की प्रगति भारत की प्रगति से जुड़ी है। पीएम ने नेपाल में हाल ही में आई आपदा पर संवेदना व्यक्त करते हुए वहां के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के डेवलपमेंट कॉरपोरेशन पैकेज की बड़ी घोषणा की।
604 किलोमीटर का सफर, 18 घंटे में पूरा यह ट्रेन अयोध्या और जनकपुर के बीच की 604 किलोमीटर की दूरी करीब 18 घंटे में तय करेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के 10 प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी, जिनमें अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो (दरभंगा), मधुबनी और जयनगर शामिल हैं। जयनगर सीमा पार करने के बाद यह सीधे जनकपुर धाम पहुंचेगी।
28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए खुलेगी सेवा भले ही ट्रेन का उद्घाटन सोमवार को हुआ है, लेकिन आम यात्री 28 नवंबर से इसमें सफर कर सकेंगे। यह सेवा सप्ताह में एक दिन संचालित होगी। अयोध्या कैंट से यह ट्रेन हर सोमवार शाम 5:50 बजे रवाना होगी, जबकि जनकपुर से अयोध्या के लिए यह हर शनिवार दोपहर 1:10 बजे प्रस्थान करेगी।
आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती विशेषज्ञों का मानना है कि सरयू-कमला एक्सप्रेस केवल परिवहन का साधन नहीं होगी, बल्कि यह रामनगरी अयोध्या और मिथिलांचल के बीच के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई देगी। श्रद्धालुओं के लिए अब अपने आराध्य के दर्शन करना और भी सहज हो जाएगा, जिससे दोनों देशों के बीच पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
*#WATCH | Delhi | PM Narendra Modi and Nepali PM Balendra Shah jointly flag off the Saryu-Kamala Express, a new weekly train service between Ayodhya Cantt in Uttar Pradesh and Janakpur Dham in Nepal
— ANI (@ANI) November 23, 2026
(Video source: DD) pic.twitter.com/dmbEtEBr9i
शुभमन गिल ने मैदान पर किया भांगड़ा, याद आए विराट कोहली; विकेट सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल
दोहा में बदतमीजी की हदें पार: हर्षित राणा को गाली देने पर उतरे पाकिस्तानी खिलाड़ी, मैदान पर मचा बवाल
भारत का नेपाल को बड़ा तोहफा: 24 हजार करोड़ के पैकेज से बदलेगी पड़ोसी देश की तस्वीर
अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा: धोनी से लेकर रश्मिका-विजय तक बने आकर्षण का केंद्र
लंच बॉक्स में बंद तड़पती छिपकलियां? इंटरनेट पर वायरल वीडियो देख भड़के लोग
UP चुनाव 2027: अखिलेश-राहुल की जोड़ी का फिर होगा टेस्ट , सीट शेयरिंग पर शुरू हुआ मंथन
ट्रेन में हाई वोल्टेज ड्रामा: बिना टिकट सफर कर रहे थे आर्मी जवान, महिला TTE से तीखी बहस का वीडियो वायरल
दिलजीत के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में बवाल: हाथापाई और नियमों की धज्जियां, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
चीन की अनोखी विंगलेस फ्लाइंग कार: बिना रनवे भरेगी उड़ान, जानें क्या है इसकी खासियत
मुसादिक मलिक को लगाम देतीं कौन हैं पाकिस्तानी अधिकारी फरहत आयशा? दिल्ली की तारीफ में कही ये बड़ी बात