सोनपुर: बिहार के विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का विधिवत उद्घाटन रविवार, 22 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने द्वीप प्रज्वलित कर मेले की आधिकारिक शुरुआत की। यह मेला 22 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा।
डिजिटल हुआ सोनपुर मेला इस बार सोनपुर मेले को आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है। उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेले की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और एआई (AI) चैटबॉट लॉन्च किया। उद्देश्य स्पष्ट है—मेले को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखकर इसे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करना।
सोनपुर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट मुख्यमंत्री ने सोनपुर के कायाकल्प के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सोनपुर में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाया जाएगा और यहां आधुनिक टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसके अलावा, गंगा और गंडक नदियों से गाद निकालने का कार्य शुरू होगा, जिससे जलमार्ग सुगम होंगे।
कनेक्टिविटी और उद्योग पर जोर क्षेत्र में परिवहन को रफ्तार देने के लिए गंगा अंबिका पथ और नारायणी पथ (सोनपुर से गोपालगंज) का निर्माण किया जाएगा। वहीं, सोनपुर-हाजीपुर पुल को अगले साल जून से पहले फोरलेन में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। इलाके में फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स भी लगाई जाएंगी ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके।
बिहारियों को अब राज्य के भीतर ही मिलेगा काम मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देना है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि बिहारी अच्छी नौकरी के लिए बाहर जाएं, लेकिन मजबूरी में मजदूरी करने न जाएं। एमएसएमई के जरिए हम बिहार के भीतर ही काम के अवसर पैदा करेंगे।
मंदिर का होगा कायाकल्प बाबा हरिहरनाथ मंदिर के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। मंदिर को एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में सजाया जाएगा, ताकि विश्व भर से श्रद्धालु और पर्यटक यहां आ सकें।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था और निवेश का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने आर्थिक प्रगति का खाका खींचते हुए अगले 5 वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए 50 लाख महिलाओं को पशु सखी बनाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य 2030 तक प्रदेश में रोजाना एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन करना है, जिससे बिहार को विकसित भारत-2047 के सपने का मुख्य हिस्सा बनाया जा सके।
*सोनपुर, बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, सोनपुर के मेले के माध्यम से घोषित कर रहा हूं। बिहार में एमएसएमई के माध्यम से, क्योंकि अब बिहारियों को बिहार के अंदर काम मिले, इसकी चिंता करनी है। बिहार के लोग अच्छा काम करने के लिए बाहर जाएं, इसमें कोई दिक्कत नहीं। अच्छी नौकरी करने… pic.twitter.com/qFeZy0wEz8
— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 22, 2026
बाल-बाल बचे सांसद पप्पू यादव: काफिले की गाड़ी गड्ढे में पलटी, 5 घायल
भावुक विदाई और PM मोदी से गुहार: कुंडा से लौटते समय छलके पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के आंसू
IND vs PAK: मैदान पर गरमाया माहौल, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी
रूस-यूक्रेन जंग का नया मोर्चे: लीबिया में रूसी युद्धपोत पर घातक ड्रोन हमला, जहाज डूबा
कोहरे की सफेद चादर में लिपटी टाटामारी: पहाड़ियों पर उतर आए बादल, पर्यटकों का बढ़ा रोमांच
बैट लगा है या नहीं? : DRS को लेकर शुभमन गिल और आकाश दीप की मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल
आइजोल की खामोशी के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, ट्रैफिक के शोर से दूर इस शहर का अनुशासन जीत रहा दिल
वाशी में दहला इंडस्ट्रियल हब: ऑयल कंपनी में लगी आग से राख हुए गोदाम, रात भर मची अफरा-तफरी
बिग बॉस के घर में चमकी काजी तौकीर की किस्मत, सलमान खान ने दिया बड़ा ऑफर!
यूपी में ठंड ने दी दस्तक: घने कोहरे और बारिश का अलर्ट, जानें अगले 7 दिनों का हाल