बिहार के कटिहार में बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का काफिला हादसे का शिकार हो गया। देर रात बेलोरी-सोनैली-सालमारी मुख्य सड़क पर उनके एस्कॉर्ट वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह निर्माणाधीन पुल के पास गहरे गड्ढे में जा गिरी।
हादसे में 5 लोग जख्मी इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। घायलों की गर्दन, माथे और पीठ में चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि सांसद पप्पू यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं। वे कटिहार से सन्हौली की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
मौत को करीब से देखा हादसे के तुरंत बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने भावुक होते हुए लिखा, जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई। ईश्वर की कृपा और आप सबकी दुआओं से हम सभी सुरक्षित हैं। मौत को इतने करीब देखकर मन विचलित है, एक बड़ी अनहोनी टल गई। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण मिट्टी गीली थी, जिसने शायद गाड़ी की रफ्तार को कम कर दिया और बड़ा हादसा होने से बच गया।
निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप सांसद ने सड़क निर्माण करा रही कंपनी और पीडब्ल्यूडी (PWD) के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन पुल के पास कोई भी चेतावनी बोर्ड या संकेतक नहीं लगाया गया था। ऐसे में अंधेरे में वाहन चालकों के लिए वहां से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है।
प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल पप्पू यादव ने घटना के लिए सीधे तौर पर ठेकेदार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और एसडीओ को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कड़े शब्दों में सवाल किया है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों करता है? उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है और जिम्मेदार अधिकारी इन सब पर ध्यान देने के बजाय मूकदर्शक बने हुए हैं।
*#WATCH | Katihar, Bihar: An escort vehicle of the independent MP from Purnea, Pappu Yadav, met with an accident near an under-construction bridge in Kumhari last night. Two security personnel suffered injuries
— ANI (@ANI) November 23, 2026
(Source: Pappu Yadav Social Media Page) pic.twitter.com/ywdPCVfZzp
रश्मिका मंदाना की मैसा की रिलीज टली, फैंस को करना होगा और इंतजार
अगर वो 2 ओवर और रुक जाते तो जीत जाते : पाकिस्तान से हार के बाद तिलक वर्मा का बड़ा बयान
बुलंदशहर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 3 साल की मासूम की तंत्र-मंत्र के लिए हत्या, अंगुलियां काटकर निकाला खून
यूपी के किसानों के लिए सुनहरा मौका: अब ग्रीन हाउस खेती पर मिलेगी 50% सब्सिडी, ऐसे बढ़ाएं अपनी कमाई
बिग बॉस के घर में चमकी काजी तौकीर की किस्मत, सलमान खान ने दिया बड़ा ऑफर!
शिव-पार्वती की तस्वीर पर छिड़े विवाद के बीच संत का राहुल गांधी को ज्ञान-पत्र , समझाया सनातन दर्शन का गूढ़ रहस्य
नन्हे बच्चे को पहली बार गोद में उठाते ही कांप उठे पिता, वीडियो देख नम हो जाएंगी आपकी आंखें
शुभमन गिल ने मैदान पर किया भांगड़ा, याद आए विराट कोहली; विकेट सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल
अंग्रेजी के उस्ताद ऑटो वाले का जलवा: चचा का ग्रामर ज्ञान देख दंग रह गए लोग
ईरान का अंडरग्राउंड शक्ति प्रदर्शन: ट्विन लॉन्चर ने बढ़ाई अमेरिका की टेंशन