बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ में 3 साल की एक मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि यह कत्ल तंत्र-मंत्र के चक्कर में किया गया है।
खेलते-खेलते गायब हुई मासूम शनिवार सुबह 11 बजे ई-रिक्शा चालक सचिन की 3 वर्षीय बेटी मान्या (उर्फ वानिया) अपने घर के बाहर खेल रही थी। दोपहर 12 बजे जब बच्ची अचानक गायब हुई, तो परिजनों में हड़कंप मच गया। माता-पिता ने तलाश शुरू की और एआई (AI) की मदद से पोस्टर बनवाकर पुलिस को सूचना दी।
बेड के नीचे मिला शव, उड़े होश दिनभर की तलाश के बाद संदेह पड़ोस में रहने वाली सोनिया नामक महिला पर गया। रात 9 बजे पुलिस ने जब सोनिया के कमरे का ताला तोड़ा, तो बेड के नीचे मासूम का शव बरामद हुआ। बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और हाथ-पैर बंधे थे।
तंत्र-मंत्र की खौफनाक दास्तां जांच में जो सामने आया वह बेहद डरावना है। हत्यारों ने बच्ची की अंगुलियां काटकर खून निकाला था। मौके से 11 नींबू बरामद हुए हैं। बच्ची के माथे पर नींबू रखा गया था और शरीर पर चंदन-सिंदूर लगाकर तंत्र-मंत्र जैसी अजीबोगरीब क्रियाएं की गई थीं।
सड़क पर उतरा गुस्सा बेटी की निर्मम हत्या की खबर फैलते ही मोहल्ले में मातम पसर गया। आक्रोशित भीड़ ने दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसएसपी और भारी पुलिस बल ने परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल स्थिति को नियंत्रित किया।
बस स्टैंड से गिरफ्तार हुई आरोपी महिला आरोपी महिला सोनिया, जो 2-3 महीने पहले ही वहां किराए पर रहने आई थी, वारदात के बाद फरार हो गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और तंत्र-मंत्र के इस एंगल की गहनता से पड़ताल की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद से दशहत का माहौल है।
*➡️ अवगत कराना है कि दिनांक 21.11.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला अवन्ती नगर भूड़ से एक 03 वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश की गयी।
— Bulandshahr Police (@bulandshahrpol) November 21, 2026
➡️ तलाश के दौरान बच्ची का शव उसके आवास से करीब… pic.twitter.com/xioTPfjevQ
मंच पर माला के लिए खींचतान या आदर का आदान-प्रदान? हरीश रावत ने दी सफाई
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने तोड़ा मैकुलम का महा-रिकॉर्ड, अब बेन स्टोक्स के विश्व रिकॉर्ड पर नजर
दिल्ली की बस में महिला के साथ ‘गंदी हरकत’, वायरल वीडियो देख खौला लोगों का खून!
अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अकेले दिखीं विजय की पत्नी संगीता, चर्चाओं का बाजार गर्म
कच्छ की दर्दनाक सड़क दुर्घटना: ट्रक से टकराकर दो टुकड़ों में बंटी कार, सेना के 7 परिजनों की मौत
गलती से जज समझ ओवैसी को मिली सलामी, यूपी पुलिस की भारी फजीहत
जसप्रीत बुमराह का खौफ: टॉम लैथम को लगातार दूसरी बार बनाया शून्य का शिकार
बुलंदशहर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 3 साल की मासूम की तंत्र-मंत्र के लिए हत्या, अंगुलियां काटकर निकाला खून
काव्या-अनिरुद्ध का ग्रैंड रिसेप्शन: चेन्नई में जुटी सत्ता और ग्लैमर की महफिल
मिडिल-ईस्ट में फिर भड़की जंग: ईरान का बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला