गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल थे।
हादसे का शिकार हुए सभी लोग उत्तराखंड के गढ़वाल के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी भुज में तैनात सेना के जवानों के परिवार के सदस्य थे। वे रण ऑफ कच्छ घूमने के बाद वापस भुज की ओर लौट रहे थे, तभी काल बनकर आए ट्रक ने उनकी जान ले ली।
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार की गति इतनी अधिक थी कि वह टकराने के बाद दो टुकड़ों में बंट गई। दृश्य इतना भयानक था कि मौके पर पहुंचे लोगों को मलबे में दबे शवों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
कच्छ एसपी विकास सुंडा के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। रात करीब 9:30 से 10:00 बजे के बीच, कार ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।
कार में सवार दो पुरुष, दो महिलाएं और तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल फोरेंसिक टीम (FSL) घटनास्थल की जांच कर रही है ताकि दुर्घटना की परिस्थितियों को पूरी तरह स्पष्ट किया जा सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, यदि कोई घायल है, तो उसे 50,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
*#WATCH | Kutch, Gujarat | SP Vikas Sunda says, On the night of November 21, 2026, between 9:30 PM and 10:00 PM, a tragic incident occurred on the Bhuj-Khavda highway. A car travelling from Khavda toward Bhuj collided with a truck moving from Bhuj toward Khavda... Preliminary… https://t.co/2gNjxVPINf pic.twitter.com/eZBLnHy2xD
— ANI (@ANI) November 22, 2026
रिश्वत के नोट नाली में बहाए: GST अफसर के घर ACB की रेड में मिला कैश का ढेर
दिल्ली का मौसम: सुबह धुंध की चादर और दोपहर में खिली धूप, लेकिन जहरीली हवा ने बढ़ाई चिंता
अमेरिका की सुख-सुविधा छोड़ क्यों कर्नाटक लौटे चेतन अहिंसा? सामने आई बड़ी वजह
मैदान से राजनीति के पिच पर: युजवेंद्र चहल ने थामा BJP का हाथ, मिली बड़ी जिम्मेदारी
प्यार करने से पहले आधार कार्ड देखें... इंटरकास्ट मैरिज के सवाल पर भड़के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य!
हवा में उड़कर ध्रुव जुरेल ने लपका सुपरमैन कैच, हेनरी निकोल्स की पारी का किया अंत
अयोध्या और सोमनाथ के बाद अब मथुरा की बारी? मोहन यादव के बयान से गरमाई सियासत
पुतिन क्यों हुए भारत के मुरीद? PM मोदी से बातचीत का जिक्र कर रूसी राष्ट्रपति ने खोली दिल की बात
घास में छिपी थी मौत! किसान पर शेरनी का खौफनाक हमला, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
यूपी में बदली फिजा: आधी रात को भी सुरक्षित घर लौट रहीं बेटियां, पीएम मोदी ने की योगी सरकार की तारीफ