सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऑटो चालक का वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में चचा न केवल अंग्रेजी बोल रहे हैं, बल्कि ग्रामर के नियमों को इतने सरल तरीके से समझा रहे हैं कि बड़े-बड़े विद्वान भी हैरान रह जाएं।
आसान भाषा में ग्रामर की क्लास वीडियो में एक व्यक्ति उनसे अंग्रेजी को लेकर सवाल-जवाब कर रहा है। चचा बिना किसी झिझक के आत्मविश्वास के साथ जवाब देते हैं। उनका पढ़ाने का अंदाज इतना सहज है कि अंग्रेजी के कठिन नियम भी बहुत आसान लगने लगते हैं।
उनकी फ्लुएंसी और स्पष्टता यह बताने के लिए काफी है कि उन्हें व्याकरण की गहरी समझ है। आम तौर पर अंग्रेजी देख कर घबराने वाले लोगों के लिए, चचा का यह वीडियो किसी मास्टरक्लास से कम नहीं है।
युजर्स को याद आए स्कूल के दिन इस वीडियो को देखते ही नेटिज़न्स को अपने बचपन के दिन याद आ गए। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की कि, स्कूल में अंग्रेजी की मैडम से पढ़ने के बाद भी हमें वो समझ नहीं आया जो चचा ने चंद सेकंड में समझा दिया।
लोग उनके कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि उनका पढ़ाने का तरीका किसी अनुभवी और पुराने जमाने के शिक्षक जैसा है।
हुनर को डिग्री की जरूरत नहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो इस बात का प्रमाण बन गया है कि हुनर किसी खास पेशे या डिग्री का मोहताज नहीं होता। ऑटो चलाने वाले चचा ने साबित कर दिया है कि अगर सीखने का जज्बा हो, तो किसी भी मंच से ज्ञान को साझा किया जा सकता है।
फिलहाल, चचा का यह अंदाज इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रहा है और लोग उन्हें अंग्रेजी के असली उस्ताद बता रहे हैं।
लेखक: शेख इंजमाम उल हक
Chacha s English grammar masterclass 🤌 pic.twitter.com/dtgK0IwcfQ
— BRAHMOS (@Brahmos007) November 20, 2026
मैं बॉलर्स के दिमाग से खेलता हूं... - ऋषभ पंत ने अपनी तूफानी सेंचुरी के बाद खोले सफलता के राज
ईरान का अंडरग्राउंड शक्ति प्रदर्शन: ट्विन लॉन्चर ने बढ़ाई अमेरिका की टेंशन
अनिरुद्ध-काव्या का रॉयल रिसेप्शन: चेन्नई में सितारों का जमावड़ा, सीएम विजय की मौजूदगी बनी चर्चा का केंद्र
मथुरा से धीरेंद्र शास्त्री का ललकार: ट्रोल करने वाले अब जमीन पर उतरें, हिंदुओं को बिखरने नहीं देंगे
पुतिन क्यों हुए भारत के मुरीद? PM मोदी से बातचीत का जिक्र कर रूसी राष्ट्रपति ने खोली दिल की बात
मैदान से राजनीति के पिच पर: युजवेंद्र चहल ने थामा BJP का हाथ, मिली बड़ी जिम्मेदारी
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: व्यापारियों और आम लोगों के लिए मसीहा बने PM मोदी!
खाटू श्याम दर्शन से लौटते परिवार पर टूटा कहर: राजस्थान सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
ऋषभ पंत का ऐतिहासिक धमाका: न्यूजीलैंड में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने
दिल्ली में आज घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान, 22 शादियों के कारण इन रास्तों पर लगेगा भारी जाम