ESIC का बड़ा तोहफा: 4 करोड़ कर्मचारियों को अब बिना क्लेम सीधे खाते में मिलेगा पैसा
News Image

राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ESIC) ने अपने नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब कर्मचारियों को बीमारी और मातृत्व लाभ (Maternity Benefit) पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। ESIC ने 21 नवंबर को नए नियमों को गजट नोटिफिकेशन के जरिए लागू कर दिया है, जिससे 4 करोड़ कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

क्या है डीम्ड क्लेम व्यवस्था? सबसे बड़ा बदलाव डीम्ड क्लेम (Deemed Claim) का है। अब बीमारी के कारण छुट्टी लेने या मातृत्व अवकाश पर जाने पर कर्मचारी का क्लेम खुद-ब-खुद दर्ज हो जाएगा। इसके लिए अलग से कोई आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। शर्तें पूरी होते ही पैसा सीधे कर्मचारी के बैंक खाते में पहुंच जाएगा।

पैसा पाने के लिए इन 3 शर्तों का पूरा होना जरूरी नए नियमों का लाभ लेने के लिए तीन चीजें अनिवार्य हैं:

  1. मेडिकल सर्टिफिकेट ESIC के डिजिटल सिस्टम के जरिए ही जारी होना चाहिए।
  2. नियोक्ता (कंपनी) को हर महीने ESIC पोर्टल पर अपना Form 8B रिटर्न जमा करना होगा।
  3. कर्मचारी का बैंक खाता और ESIC इंश्योरेंस नंबर, दोनों का आधार से लिंक होना अनिवार्य है।

भुगतान की समय-सीमा तय ESIC ने भुगतान के लिए भी समय-सीमा तय कर दी है। जरूरी दस्तावेज मिलने के बाद बीमारी का लाभ 7 दिनों के भीतर और मातृत्व लाभ की पहली किस्त 14 दिनों के भीतर खाते में भेज दी जाएगी।

दुर्घटना होने पर नहीं करना होगा इंतजार अब काम के दौरान चोट लगने या दुर्घटना होने पर भी प्रक्रिया आसान कर दी गई है। पहले टेंपरेरी डिसेबिलिटी के लिए अलग से क्लेम करना पड़ता था, लेकिन अब कंपनी द्वारा जमा की गई दुर्घटना रिपोर्ट को ही क्लेम माना जाएगा। कर्मचारी या उनके आश्रितों को अब मंजूरी का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मातृत्व लाभ के नियमों में बदलाव मैटरनिटी बेनिफिट के लिए आवेदन की समय-सीमा को भी बढ़ाया गया है। अब डिलीवरी की संभावित तारीख से 56 दिन पहले तक आवेदन किया जा सकेगा (पहले यह सीमा 50 दिन थी)। दो या उससे अधिक जीवित बच्चों वाली महिलाओं के लिए यह सीमा 42 दिन तय की गई है।

कंपनी की लापरवाही का खामियाजा कर्मचारी को नहीं नए नियमों में स्पष्ट किया गया है कि यदि कंपनी जानकारी देने में देरी करती है, तो भी कर्मचारी का लाभ नहीं रोका जाएगा। ऐसी स्थिति में ESIC खुद कंपनी से डेटा जुटाएगा। साथ ही, अगर तकनीकी कारणों से सीधे बैंक खाते (DBT) में पैसा नहीं आ पाता, तो भुगतान के वैकल्पिक तरीके अपनाए जाएंगे।

किसे मिलेगा फायदा? यह नियम उन सभी कर्मचारियों पर लागू होते हैं जिनकी मासिक सैलरी 21 हजार रुपये से कम है। ESIC के इस बदलाव से देशभर के 4 करोड़ कर्मचारी और उनके परिवार के लगभग 15 करोड़ लाभार्थी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। यह कदम भारत के सोशल सिक्योरिटी ढांचे को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सिंधु जल संधि पर पाक मंत्री मुसादिक मलिक का यू-टर्न, दिल्ली में क्या बोले?

Story 1

मां की याद में छलके सीएम योगी के आंसू: संन्यास के बाद घर पर मांगी थी पहली भिक्षा

Story 1

ऐतिहासिक होगा 360वां प्रकाश पर्व: बिहार में तैयारियों का महा-अभियान शुरू

Story 1

आधी रात महिला के घर घुसे भाजपा नेता: 4 घंटे बाद निकले तो पति ने सिखाया सबक , वीडियो वायरल

Story 1

बस में युवती के साथ छेड़छाड़: वीडियो रिकॉर्ड कर दिखाई हिम्मत, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Story 1

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज VIP मूवमेंट और नगर कीर्तन से थमेगी रफ्तार, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान

Story 1

बिग बॉस 20: सलमान खान का बड़ा ऐलान, काजी तौकीर और अरिश्फा की चमकी किस्मत!

Story 1

शुभमन गिल ने मैदान पर किया भांगड़ा, याद आए विराट कोहली; विकेट सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

Story 1

वोट नहीं तो रोशनी नहीं: हार से बौखलाकर हटवाई गई 50 स्ट्रीट लाइटें

Story 1

रिंकू सिंह का रॉकेट थ्रो : पाकिस्तान के अब्दुल समद को किया हैरान, वीडियो वायरल