देश के मौसम में फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दक्षिण भारत में जहां बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है, वहीं उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में कोहरे की चादर बिछने लगी है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
दक्षिण भारत में बारिश और आंधी का कहर अगले 24 से 28 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में व्यापक बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक, पूर्वी लहरों के सक्रिय होने से इन राज्यों के कई इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। लक्षद्वीप में भी इसी दौरान रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं बारिश के साथ-साथ तटीय इलाकों में मौसम खतरनाक रूप ले सकता है। रायलसीमा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और केरल में भी 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिसे देखते हुए मछुआरों और स्थानीय लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।
इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में ठंड के साथ कोहरे की शुरुआत हो गई है। 24 और 25 नवंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। साथ ही हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी दृश्यता कम रहने की संभावना है।
मध्य और पश्चिम भारत में राहत जहां दक्षिण और उत्तर भारत मौसम की मार झेल रहे हैं, वहीं मध्य और पश्चिम भारत के राज्यों में स्थिति सामान्य बनी हुई है। इन क्षेत्रों में अभी किसी बड़े मौसमी बदलाव या भारी बारिश के संकेत नहीं हैं, जिससे लोगों को फिलहाल राहत मिलती दिख रही है।
सावधानी बरतें मौसम विभाग ने तूफान और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले में न निकलने और तटीय इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की सलाह दी है। कोहरे वाले क्षेत्रों में वाहन चालकों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
️ Heavy Rainfall Alert for Tamil Nadu, Puducherry, Karaikal & Kerala!
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 23, 2026
Under the influence of easterly waves, isolated heavy rainfall is likely over:
Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal: 23rd–27th November, 2026
Kerala & Mahe: 24th–27th November, 2026
⚠️ Residents are… pic.twitter.com/tFKNv5h1Kj
अयोध्या से जनकपुर अब बस 19 घंटे का सफर: सरयू-कमला एक्सप्रेस का पूरा शेड्यूल और रूट देखें
रात के सन्नाटे में खुद पार्किंग करने लगी इलेक्ट्रिक कार, 868 बार हुई हरकत देख उड़े होश
आईटीआई के अल्पकालिक पाठ्यक्रम अब संत रोहिदास के नाम से जाने जाएंगे, तीसरे चरण का आगाज
शेषनाग झील में विकास का शोर: क्या अमरनाथ यात्रा मार्ग पर प्रकृति और आस्था से खिलवाड़ हो रहा है?
एशिया का नया पावरहाउस: ग्लोबल रैंकिंग में भारत ने चीन-अमेरिका को दी टक्कर, रूस-जापान पछाड़े
पंजाब में BJP-अकाली गठबंधन पर बरसे सचिन पायलट, बताया राजनीतिक अवसरवादिता
सिर्फ सिराज की कमी नहीं, धोनी वाले तेवर क्यों मिस कर गई टीम इंडिया? 15 ओवर पहले हाथ मिलाना पड़ा भारी!
दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए सौरभ दास: ऑक्सफोर्ड जाने से रोका, पासपोर्ट फ्लैग होने का दावा
फुटपाथ पर बाइक दौड़ाने वालों को लड़कियों ने सिखाया सबक, वीडियो देख लोग बोले- इन्हें अवॉर्ड मिलना चाहिए
ऑक्सफोर्ड जाने से रोके गए सौरव दास: पासपोर्ट में गलती या सरकार का डर?