चीन के अनहुई प्रांत से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक अंडरग्राउंड पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक कार रात के 3 बजे अचानक खुद-ब-खुद चलने लगी। बिना ड्राइवर के कार को बार-बार आगे-पीछे होते देख वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड भी हक्का-बक्का रह गया।
वायरल हो रहे CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक इलेक्ट्रिक कार रात के सन्नाटे में अचानक हरकत में आती है। वह बार-बार आगे बढ़ती है और फिर पीछे आती है, जैसे उसे अपनी पार्किंग की जगह ठीक न लग रही हो। गार्ड ने जब पास जाकर कार के अंदर देखा, तो वहां कोई नहीं था। कार पूरी तरह खाली थी, फिर भी वह अपनी अजीब हरकत जारी रखे हुए थी।
जब इस मामले की जांच के लिए कार का सिस्टम डेटा चेक किया गया, तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। रिकॉर्ड के मुताबिक, उस रात कार का ऑटोमैटिक पार्किंग फीचर कुल 868 बार एक्टिव हुआ था। यानी पूरी रात वह कार खुद को पार्क करने की जद्दोजहद में लगी रही। अंत में, वह किसी तरह एक दूसरी गाड़ी के बगल में जाकर स्थिर हुई।
इस घटना के पीछे कई कयास लगाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार के सॉफ्टवेयर में आई कोई तकनीकी खराबी (Bug) हो सकती है, जिससे वह लगातार लूप में फंस गई। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी रिमोट एक्सेस के जरिए किया गया प्रयोग हो सकता है, या फिर उस दौरान चल रही किसी ड्राइविंग प्रतियोगिता का नतीजा, जिसमें फीचर्स के इस्तेमाल पर पॉइंट्स मिलते हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजन्स अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं चूक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, लगता है कार को OCD की बीमारी हो गई है। वहीं, प्रोग्रामिंग से जुड़े एक यूजर ने मजाक में कहा, कार if-else वाले कोड लूप में फंस गई है। कुछ लोगों ने तो इसे वीडियो गेम GTA की दुनिया से जोड़ते हुए इसे ग्लिच करार दिया है। फिलहाल, इस घटना ने ऑटोमैटिक कारों की सुरक्षा और तकनीक पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
In China s Anhui Province, an electric car attempted to park itself at a residential complex parking facility late at night.
— Kumar (@venomous1406) November 21, 2026
The following morning, when the owner checked the car s recordings, they discovered something unbelievable: the electric car s automated parking system… pic.twitter.com/qjafZ127Am
बिसलेरी के पानी में मिला ब्रोमेट : क्या आपका पानी पीना सुरक्षित है?
मंगलुरु बस में सो रही नाबालिग से शर्मनाक हरकत, यौन शोषण के आरोप में कंडक्टर गिरफ्तार
IND A vs PAK A: मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, अंपायर से भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी और तिलक वर्मा से हुई गरमा-गरमी
शिव-पार्वती की तस्वीर पर छिड़े विवाद के बीच संत का राहुल गांधी को ज्ञान-पत्र , समझाया सनातन दर्शन का गूढ़ रहस्य
इंडोनेशिया: कैंडी फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, मलबे से मिले 24 बॉडी बैग; 34 कर्मचारियों की तलाश जारी
एशिया कप: मैदान पर भिड़े भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी, कप्तान तिलक वर्मा ने संभाला मोर्चा
एमपी में इतिहास की गुत्थी सुलझाएगी नई लैब: 10 लाख साल पुरानी चीजों की उम्र का चलेगा पता
पवई झील में चमका म्यूजिकल फाउंटेन : महाराष्ट्र की गौरवगाथा अब आधुनिक तकनीक के संग
बस में लड़की के हाथों में था गुलदस्ता, बुजुर्ग की एक बात ने बदल दिया जिंदगी का नजरिया!
44वें ओवर का डेड बॉल ड्रामा: अंपायर से भिड़ा पाकिस्तान, भारत की हार से खत्म हुआ रोमांच