फुटपाथ पर बाइकर्स का कब्जा सड़क पर भारी ट्रैफिक होने पर अक्सर बाइक सवार अपनी सुविधा के लिए फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ा देते हैं। यह न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी बड़ा खतरा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बाइकर्स फुटपाथ पर अपनी बाइक दौड़ाते नजर आ रहे हैं, लेकिन तभी तीन लड़कियों ने उन्हें ऐसा सबक सिखाया कि बाइकर्स अपना रास्ता बदलने पर मजबूर हो गए।
लड़कियों का अनोखा विरोध Ghar Ke Kalesh नाम के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर जाम लगा है और बाइकर्स फुटपाथ का इस्तेमाल कर रहे हैं। फुटपाथ पर चल रहीं तीन लड़कियों ने बाइकर्स को रास्ता देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने फुटपाथ पर इस तरह चलना जारी रखा मानो वे बाइकर्स को यह संदेश दे रही हों कि यह जगह पैदल यात्रियों के लिए है, न कि गाड़ियों के लिए।
बाइकर्स की हताशा वीडियो में बाइक चला रहे लोग लड़कियों से रास्ता मांगते और उन्हें हटने को कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, लेकिन लड़कियां अपनी धुन में चलती रहीं। फुटपाथ पर जगह न होने के कारण बाइकर्स बुरी तरह फंस गए और धीरे-धीरे चलने को मजबूर हो गए। लड़कियों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
सोशल मीडिया पर मिल रही वाहवाही यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स लड़कियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, गुड जॉब लेडीज, इन बाइकर्स को ऐसी ही सीख की जरूरत थी। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि ऐसे नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगना चाहिए और इन लड़कियों को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए। लोग इस वीडियो को सही कलेश बताते हुए जमकर शेयर कर रहे हैं।
Three girls just gave these bikers a much-needed lesson! 😂🔥 pic.twitter.com/vMzQoWKS7j
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 21, 2026
अमरकंटक मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान पड़ा भारी, हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा भक्त
एकतरफा प्रेम का खूनी अंत: जगदलपुर में पिता की हत्या, भड़की भीड़ ने फूंकी कार
मंगलुरु बस में सो रही नाबालिग से शर्मनाक हरकत, यौन शोषण के आरोप में कंडक्टर गिरफ्तार
मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की दादागिरी : तिलक वर्मा को घेरा, पिच पर हुआ जमकर हंगामा
पानी बेचने का ₹45,000 करोड़ का खेल: बिसलेरी से टाटा तक कौन है असली किंग?
अखिलेश यादव के दावे पर भड़के जेडीयू प्रवक्ता, कहा- यूपी चुनाव में भविष्य नहीं दिख रहा
बिना अनुमति छात्राओं को राजगीर ले गए शिक्षक, ग्रामीणों ने पीटा तो प्रशासन ने कर दिया सस्पेंड
जज की कुर्सी छोड़ बनीं साध्वी: लंदन से पढ़ाई और पिता का सपना पूरा करने के बाद क्यों बदल गई प्रखर जैन की राह?
मौत के मुहाने पर पाकिस्तान रेलवे: बिना फाटक के क्रॉसिंग पार कर रहा था युवक, फिर हुआ खौफनाक हादसा
सलमान से शादी का सपना लेकर मुंबई आई थीं आरिशफा खान, भाईजान का रिएक्शन हुआ वायरल