दुनिया में बढ़ा भारत का दबदबा वैश्विक मंच पर भारत की धमक लगातार तेज हो रही है। एशिया पावर इंडेक्स 2026 की ताजा रैंकिंग ने यह साबित कर दिया है कि एशिया की भू-राजनीति में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। अब भारत इस लिस्ट में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है।
टॉप-3 में भारत की धाक इस रैंकिंग में अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले और चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत 40.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हो गया है। भारत ने जापान (38.6 अंक) और रूस (32.2 अंक) जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए अपनी स्थिति मजबूत की है।
चीन के साथ कम हुआ फासला रिपोर्ट की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 2018 के बाद से भारत और चीन के बीच ताकत का अंतर अब सबसे न्यूनतम स्तर पर आ गया है। भारत का स्कोर 40.5 तक पहुंचना इस बात का संकेत है कि वैश्विक प्रभाव के मामले में भारत, चीन के करीब पहुंच रहा है।
मोदी का जलवा बरकरार इस इंडेक्स में केवल देशों की क्षमता ही नहीं, बल्कि नेताओं के प्रभाव को भी मापा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस क्षेत्र का दूसरा सबसे प्रभावी नेता माना गया है।
कैसे तय होती है यह रैंकिंग? सिडनी स्थित थिंक टैंक द्वारा जारी यह इंडेक्स 27 देशों और क्षेत्रों की ताकत का आकलन करता है। इसके लिए 131 अलग-अलग पैमानों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें विदेश नीति, रक्षा सुरक्षा, आर्थिक सामर्थ्य और आपसी कूटनीतिक संबंध जैसे अहम कारक शामिल होते हैं।
एशिया के 5 सबसे शक्तिशाली देश (2026):
यह रैंकिंग स्पष्ट करती है कि आने वाले समय में विश्व राजनीति की धुरी में भारत की भूमिका और अधिक निर्णायक होने वाली है।
ASIA POWER INDEX: In 2026, the top five countries for overall power in Asia are the United States, China, India, Japan and Russia. Australia remains sixth in this year’s ranking.https://t.co/qrk0mc8Z8y pic.twitter.com/VVdHc9oo5H
— The Lowy Institute (@LowyInstitute) November 22, 2026
क्या बिसलेरी के पानी में है जहर? FSSAI के सेफ्टी टेस्ट में दो बार फेल हुआ सैंपल
आधी रात महिला के घर घुसे भाजपा नेता: 4 घंटे बाद निकले तो पति ने सिखाया सबक , वीडियो वायरल
चुनाव हारते ही अंधेरे में डूबे गांव, प्रचार में लगी स्ट्रीट लाइटें रातों-रात उखड़ीं
शिलान्यास बना अखाड़ा: मंच पर सांसद-विधायक समर्थकों में लात-घूंसे, प्रशासनिक अधिकारी बने रहे मूकदर्शक
ईरान का अंडरग्राउंड शक्ति प्रदर्शन: ट्विन लॉन्चर ने बढ़ाई अमेरिका की टेंशन
बात दूर तलक जाएगी : चिराग को तेजस्वी यादव की दो टूक चेतावनी, पुराने एहसानों की दिलाई याद
क्या अनंत अंबानी ने शाहरुख खान को किया चुप? वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
सिंधु जल संधि पर सवाल से तिलमिलाए पाकिस्तानी मंत्री, बोले- 500 बार भी पूछोगे तो जवाब यही रहेगा
अहमदाबाद कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का जादू: किसी को मिला किस , तो किसी की शुरू हुई नई लव स्टोरी
यूपी में अचानक गुल हुई बिजली, गूंजे सायरन: जानिए क्यों पूरे राज्य में हुआ ब्लैकआउट