सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस किताब के बहाने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपनी मां के साथ एक खास बातचीत का वीडियो साझा किया है, जिसमें इमरजेंसी के बाद के दौर और परिवार के संघर्षों का खुलासा हुआ है।
स्कूल में प्रियंका गांधी को झेलनी पड़ी थी बदसलूकी प्रियंका गांधी ने अपने बचपन का एक दर्दनाक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी के बाद जब उनकी दादी इंदिरा गांधी चुनाव हार गईं, तो माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया था। प्रियंका ने कहा, स्कूल में एक बच्चे ने मेरे पास आकर कहा कि तेरे चाचा जेल में हैं, चोर हैं तेरा चाचा। यह सुनते ही मैंने उसे तुरंत थप्पड़ मार दिया था।
राहुल गांधी बोले- मेरे बगल में कोई नहीं बैठता था इस दौरान राहुल गांधी ने भी उस दौर की अपनी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि जब वे स्कूल पहुंचे, तो उनके बगल वाली सीट खाली थी। राहुल ने कहा, मैंने गौर किया कि मेरे बगल में कोई नहीं बैठ रहा था। वहां एक गैप था, लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा और चुपचाप बैठा रहा।
राजीव गांधी की सुरक्षा हटाना सुनियोजित साजिश? किताब पर चर्चा के दौरान सोनिया गांधी ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर कम की गई थी, ताकि उन्हें निशाना बनाना आसान हो जाए। सोनिया ने बताया कि विपक्षी दलों की सरकारों वाले राज्यों में राजीव गांधी के दौरों के समय सुरक्षा में भारी लापरवाही बरती जाती थी।
राहुल गांधी की वह डरावनी भविष्यवाणी सोनिया गांधी ने याद किया कि कैसे राजीव गांधी अक्सर खुली जीप में यात्रा करते थे और उन्हें पत्थरबाजी का सामना करना पड़ता था। एक दौरे पर अपने पिता के साथ गए राहुल गांधी ने घर लौटकर मां से कहा था, मम्मा, अगर हमने पापा की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया, तो मुझे लगता है कि बहुत जल्द मुझे उनके अंतिम संस्कार के लिए वापस आना पड़ेगा।
अभी बहुत कुछ कहना बाकी है राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर इस बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उनकी मां की किताब 500 से अधिक पन्नों की है, लेकिन इसके बावजूद कई ऐसी बातें हैं जो अब तक अनकही रह गई हैं। यह वीडियो परिवार के उन कठिन दिनों की एक छोटी सी झलक है जो आज भी गांधी परिवार के जेहन में ताजा हैं।
The proposal didn’t go according to plan and neither did my seventh birthday.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 24, 2026
The decision in 2004 gave some of us relief but others joy.
There was an intention behind withdrawing Papa’s security.
And even after 500+ pages there are some things Ma has left out of her book.… pic.twitter.com/6fhw1mMFip
अयोध्या से जनकपुर: अब 19 घंटे में पूरा होगा प्रभु श्रीराम का सफर, सरयू-कमला एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी
स्टीयरिंग और पैडल की छुट्टी! 6-7 लोगों को सफर कराएगी Tesla की नई ऑटोनॉमस Model Y
अयोध्या से जनकपुर अब बस 19 घंटे का सफर: सरयू-कमला एक्सप्रेस का पूरा शेड्यूल और रूट देखें
बदल गई टाइमिंग! UAE के खिलाफ नए समय पर उतरेगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने पर नजर
यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की 120 सीटों की महा-डिमांड, रायबरेली-अमेठी पर फंसा पेंच!
धमतरी: बेसुध महिला को सड़क पर फेंककर भागा ई-रिक्शा चालक, सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक हरकत
बीच सड़क पर मचाया उत्पात, अल्लाह हू अकबर चिल्लाने वाला युवक गिरफ्तार; पूछताछ में खोले चौंकाने वाले राज
एलियन जैसी हरकतें ... मेयर के पीछे खड़े शख्स के अजीब चेहरे और आंखों की हलचल देख इंटरनेट हैरान
सिएटल एयरपोर्ट पर ICE की बर्बर कार्रवाई: पिता-बेटी को घसीटकर ले गए अधिकारी, मची चीख-पुकार
यूपी चुनाव 2027: सपा के सामने गिड़गिड़ा रही कांग्रेस , राजभर का दावा- 26 नहीं, 22 सीटों पर सिमटेगा गठबंधन