एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और यूएई के बीच खेले गए मुकाबले में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान ने अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है। ग्रुप बी के इस 11वें मैच में अरशद ने अपनी सटीक गेंदबाजी के दम पर यूएई के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
अरशद खान ने इस मुकाबले में 10 ओवर डाले और मात्र 4.30 की इकॉनोमी से 43 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनकी गेंदबाजी के कारण ही यूएई की टीम 300 के करीब पहुंचने के बजाय 50 ओवर में 8 विकेट पर महज 249 रनों पर सिमट गई।
अरशद ने अंश टंडन (8 रन) और आफताब आलम (2 रन) को आउट कर शुरुआत में ही यूएई की कमर तोड़ दी। इसके बाद उन्होंने शतकवीर हरप्रीत सिंह और इबरार अहमद (0) को पवेलियन भेजकर अपनी शानदार लय जारी रखी। वे इस मैच में इंडिया ए के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे।
28 वर्षीय अरशद खान मध्य प्रदेश के एक उभरते हुए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। वे न केवल बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं, बल्कि निचले क्रम में एक बेहतरीन फिनिशर की भूमिका भी निभाते हैं। उनका जन्म 20 दिसंबर 1997 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में हुआ था।
अरशद का क्रिकेट सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है। अपने शुरुआती दिनों में वे सिवनी से जबलपुर मैच खेलने के लिए 300 किलोमीटर की लंबी यात्रा तय करते थे। समय पर मैदान पर पहुंचने के लिए उन्हें अक्सर रात के 3 बजे घर से निकलना पड़ता था। उनके पिता अशफाक, जो खुद एक सेवानिवृत्त शिक्षक और कोच रहे हैं, ने उन्हें 9 साल की उम्र से ही क्रिकेट के गुर सिखाने शुरू कर दिए थे।
अरशद की प्रतिभा का असली प्रदर्शन 2019-20 के सीके नायडू टूर्नामेंट में दिखा, जहां उन्होंने 36 विकेट लेने के साथ-साथ 400 रन भी बनाए थे। उनके इसी शानदार प्रदर्शन ने उन्हें आईपीएल की राह दिखाई। उन्हें 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदा गया था और वे लखनऊ सुपर जायंट्स एवं गुजरात टाइटंस जैसी बड़ी टीमों का भी हिस्सा रहे हैं।
फिलहाल, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में उनके प्रदर्शन ने न केवल चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि वे भविष्य में टीम इंडिया के लिए एक बड़े एसेट बन सकते हैं।
*Innings Break!
— BCCI (@BCCI) November 24, 2026
Arshad Khan led India A s disciplined bowling effort with vital 4️⃣/43 👏
Over to our batters to chase 2️⃣5️⃣0️⃣ for a semi-final spot ⏳
Scorecard ▶️ https://t.co/6Vwvc5BnWQ#TeamIndia | #RisingStarsAsiaCup | #INDAvUAE pic.twitter.com/Af0UOYqBqk
क्या NCERT की धुंधली किताबें खराब कर रही हैं बच्चों की नज़रें? जांच के आदेश
शराब लेने से पहले करानी होगी हेल्थ चेकअप: सागर में प्रशासन की अनोखी पहल, डॉक्टर कर रहे जांच
बचपन में प्रियंका गांधी ने क्यों जड़ा था सहपाठी को थप्पड़? राहुल-सोनिया के साथ अनसुना किस्सा आया सामने
यूपी चुनाव: बिरयानी पर छिड़ी सियासी जंग, क्या ओवैसी बिगाड़ेंगे समाजवादी पार्टी का जायका ?
झनकईया मेले में CM धामी का देसी अंदाज: खुद बनाई जलेबी, फिर चखा स्वाद
कौन हैं अरशद खान? जिन्होंने UAE के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़कर मचाई सनसनी
पुणे में खौफनाक वारदात: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर रात भर शव के पास बैठा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर
हिन्दू पहचान का ढोंग, ६ शादियां और २ बलात्कार: असम में जुम्मूद्दीन अहमद गिरफ्तार
8वां वेतन आयोग: फिटमेंट फैक्टर में बदलाव से ₹69,000 हो सकती है आपकी बेसिक सैलरी, जानें पूरा गणित
स्टीयरिंग और पैडल की छुट्टी! 6-7 लोगों को सफर कराएगी Tesla की नई ऑटोनॉमस Model Y