अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने जो करिश्मा किया, उसे क्रिकेट प्रशंसक लंबे समय तक याद रखेंगे। पाकिस्तान द्वारा दिए गए 337 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने जिस तरह से जीत दर्ज की, वह किसी ऐतिहासिक फिल्म के क्लाइमेक्स से कम नहीं थी।
आखिरी 2 ओवरों का रोमांच मैच के अंतिम पलों में मोहित उल्वा ने जो बल्लेबाजी की, उसने पासा पलटकर रख दिया। टूर्नामेंट के इतिहास में कभी भी 300 से अधिक का लक्ष्य फाइनल में हासिल नहीं हुआ था, लेकिन भारतीय युवाओं ने इस मिथक को तोड़ दिया।
आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के अर्धशतकों ने नींव रखी, जबकि मनल चौहान और मोहित उल्वा (49 रन) की तूफानी पारियों ने जीत की इमारत खड़ी कर दी।
सचिन से लेकर युवराज तक हुए कायल इस जीत ने क्रिकेट के दिग्गजों का दिल जीत लिया है। सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर टीम की तारीफ करते हुए लिखा, एक टीम में हर खिलाड़ी और हर योगदान मायने रखता है, जो भारत ने आज बखूबी साबित किया।
शिखर धवन ने इसे रोमांचक फिनिश करार दिया। उन्होंने कहा, टीम इंडिया ने अंतिम विकेट तक जो साहस और जज्बा दिखाया, वह अद्भुत है। भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। वहीं, युवराज सिंह ने युवा चैंपियंस को सलाम करते हुए ट्रॉफी की घर वापसी पर खुशी जताई।
बीसीसीआई ने दी बधाई भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारी भी गदगद हैं। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खिलाड़ियों को जीत का श्रेय दिया, तो उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने भी टीम के लड़ने वाले जज्बे की जमकर सराहना की।
इस जीत ने न केवल ट्रॉफी भारत लाई, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट की अगली पीढ़ी विश्व पटल पर राज करने के लिए तैयार है। अब फैंस की नजरें जल्द होने वाले भारत-पाकिस्तान के अगले मुकाबले पर टिकी हैं, जहां वैभव सूर्यवंशी समेत पूरी टीम अपनी लय बरकरार रखने उतरेगी।
What a thrilling finish! 🇮🇳 Huge congratulations to our young champions on winning the U19 Asia Cup. The belief, courage and fighting spirit shown till the very last wicket was incredible. The future of Indian cricket is in great hands! 🏆 pic.twitter.com/n3tsitGmw2
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) November 14, 2026
मेकेदातु बांध विवाद: स्टालिन ने सीएम विजय को दी चेतावनी, कहा- अब चुप रहने का वक्त नहीं
नेहरू के 51 कार्टन पर छिड़ा विवाद: क्या ‘निजी संपत्ति’ बनी देश की विरासत?
SMAT 2026: 15 साल के कप्तान वैभव सूर्यवंशी का कन्फ्यूजन , टॉस के दौरान भूल गए अपनी ही टीम की प्लेइंग XI!
NCP विलय की चर्चाओं के बीच बवाल: भाजपा नेता ने संजय राउत की तुलना शोले के असरानी से की
भोपाल के होटल में पकड़म-पकड़ाई : हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया मुस्लिम युवक, आधार कार्ड पर मचा बवाल
महिला क्रिकेट में नया धमाका: दिशा कसाट ने एक पारी में जड़े 10 छक्के, रचा इतिहास
35 गेंद, 57 रन और पाकिस्तान पस्त! खिताबी जीत के बाद भारतीय युवाओं का आक्रामक अंदाज वायरल
वायरल वीडियो में भाजपा विधायक की अजीब हरकत , पत्नी ने बताया AI का खेल
दिल्ली के शोरूम में सस्पेंस: चेंजिंग रूम से मिला युवती का शव, पुलिस जांच शुरू
योगी का मिशन वोटर : क्या सच में कटा हिंदुओं का वोट? ओपी राजभर ने अखिलेश पर किया बड़ा हमला