ओडिशा के चिकिट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मनोरंजन सामंतरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने सामने खड़े कार्यकर्ता के साथ कुछ ऐसी हरकत करते दिख रहे हैं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
क्या है वायरल वीडियो में? वीडियो 13 नवंबर का बताया जा रहा है। उस समय राज्य के मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास मंत्री गोकुलानंद मल्लिक पत्रकारों को चक्रवात और उसके मुआवजे को लेकर जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान मंत्री के पीछे खड़े विधायक मनोरंजन सामंतरा अपने साथ खड़े एक कार्यकर्ता के कान के पास कुछ संदिग्ध हरकत करते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
पत्नी का बड़ा दावा: वीडियो के साथ छेड़छाड़ मामला तूल पकड़ते ही विधायक की पत्नी मीना साहू ने मोर्चा संभाला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अन्य वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि वायरल वीडियो फेक है।
मीना साहू का कहना है कि वायरल क्लिप को एआई (AI) और एडिटिंग के जरिए तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने मूल वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उनके पति उस समय बेहद गंभीरता से मंत्री की बातें सुन रहे थे। उन्होंने विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजेडी) पर निशाना साधते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।
पुलिस से कार्रवाई की मांग विधायक की पत्नी ने ब्रह्मपुर एसपी (SP) से मामले में संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस तरह की आपत्तिजनक क्लिप फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विपक्ष का तंज इस पूरे प्रकरण पर बीजेडी ने बीजेपी को घेरा है। बीजेडी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए तंज कसा कि एक तरफ गंजाम जिले के लोग बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं, वहीं बीजेपी के विधायक इस तरह की हरकतों में मशगूल हैं।
फिलहाल इस विवाद पर विधायक मनोरंजन सामंतरा या ओडिशा बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वायरल वीडियो की सत्यता की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। गौर करने वाली बात यह है कि विवाद के मात्र दो दिन पहले ही विधायक ने अपना एक महीने का वेतन बाढ़ राहत कोष में दान करने की घोषणा की थी।
This is the real video of chikti MLA @DyanSama in which he is patiencely listening to the minister but the bjd chikti social media had make AI video and made chikti MLA offended in social media. Being wife of @DyanSama i request @SP_BRAHMAPUR to take strict action against these… pic.twitter.com/icFHYoBITf
— Mina Dyan Samantara (@dyan_mina) November 13, 2026
अंडर-19 एशिया कप: थरथराते हाथों से पाकिस्तान का जबड़ा छीन ले गए भारतीय शेर, अंतिम गेंद पर मिली ऐतिहासिक जीत
IND vs PAK U19 फाइनल: भारत के सामने 338 रनों का पहाड़ , क्या इतिहास रच पाएंगे जूनियर ब्लूज़?
मौत से सटा दरवाजा, हाथ में बोरा और दांव पर जिंदगी: छठ की भीड़ में यात्रियों का खौफनाक सफर
ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता: अब भारत वापसी की राह और भी मुश्किल
माइंड ऑफ इंडिया : पंडित नेहरू की जयंती पर याद किए गए आधुनिक भारत के शिल्पकार
आसमान में एक साथ 5,500 विमान; बिना टक्कर के कैसे रास्ता साफ करता है ATC?
रामलीला मैदान में प्रदर्शन अब और भी सख्त: दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
भोपाल के होटल में पकड़म-पकड़ाई : हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया मुस्लिम युवक, आधार कार्ड पर मचा बवाल
हड़ताल से थमी बस्तर की रफ्तार: 4200 ट्रकों के पहिये जाम, 4 हजार परिवारों पर संकट
जूनियर NTR की अगली फिल्म गॉड ऑफ वॉर बंद नहीं हुई, मेकर्स ने फोटो शेयर कर अफवाहों पर लगाया पूर्ण विराम