जगदलपुर: ड्राइवर संघ की हड़ताल का असर अब बस्तर के परिवहन कारोबार पर भारी पड़ रहा है। क्षेत्र के दो सबसे बड़े ट्रक यूनियनों—बस्तर परिवहन संघ और बैलाडीला ट्रक ऑनर एसोसिएशन—का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। इससे करीब 4200 ट्रकों के पहिये थम गए हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियां चरमरा गई हैं।
बस्तर परिवहन संघ और बैलाडीला ट्रक यूनियन मुख्य रूप से दंतेवाड़ा के बैलाडीला और नगरनार स्थित एनएमडीसी (NMDC) से लौह अयस्क और पिग आयरन की ढुलाई का काम करते हैं। सामान्य दिनों में रोजाना 300 से 400 ट्रक रायपुर और अन्य बड़े शहरों के लिए रवाना होते हैं, लेकिन पिछले तीन दिनों से यह सेवा पूरी तरह बंद है।
हड़ताल के कारण हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष प्रदीप पाठक के अनुसार, संघ में 2500 से अधिक ट्रक हैं। ड्राइवरों की हड़ताल के समर्थन में परिवहन बंद होने से कुल 4 हजार से अधिक परिवार आर्थिक मार झेल रहे हैं।
परिवहन व्यवस्था ठप होने से ट्रक सड़कों के किनारे खड़े करने पड़े हैं। व्यवस्थित पार्किंग या ट्रांसपोर्ट नगर की सुविधा न होने के कारण नेशनल हाईवे पर ट्रकों की लंबी कतारें लग गई हैं। इससे न केवल आवाजाही प्रभावित हो रही है, बल्कि अंधेरे में हाईवे पर खड़े इन ट्रकों से भीषण सड़क हादसों का खतरा भी काफी बढ़ गया है।
यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। वर्तमान स्थिति ने परिवहन व्यवसाय की बुनियादी कमियों को उजागर कर दिया है। यूनियन ने सरकार और नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि वे जल्द हस्तक्षेप करें ताकि परिवहन व्यवस्था बहाल हो सके और आम नागरिकों को भी राहत मिल सके।
*ड्राइवर संघ की हड़ताल से बस्तर परिवहन संघ और बैलाडीला ट्रक यूनियन के करीब 4200 ट्रकों का संचालन ठप है। लौह अयस्क की ढुलाई बंद होने से 4 हजार परिवार प्रभावित हैं। pic.twitter.com/vVaD9xZut2
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 14, 2026
पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे आर्यवीर: पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में जड़ा शानदार अर्धशतक
तेलंगाना के गिग वर्कर्स को बड़ी राहत: 15 लाख का बीमा और डेटा पर होगा आपका अधिकार
कौन हैं मोहित उल्वा? आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत
नीतीश सेतु पर घमासान: राघोपुर पुल का नाम लालू प्रसाद के नाम पर रखने की मांग
भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, खुद किया खुलासा; शेयर की जश्न की तस्वीरें
सुरंग में आतिशबाजी: उदयपुर में जान जोखिम में डाल पटाखा गैंग ने मचाया हुड़दंग
दिल्ली के शोरूम में सस्पेंस: चेंजिंग रूम से मिला युवती का शव, पुलिस जांच शुरू
अंडर-19 एशिया कप: आखिरी गेंद पर मोहित का करिश्मा, भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल
NCP के दोनों गुटों के विलय पर विराम: सुप्रिया सुले और सुनील तटकरे ने किया साफ
नेहरू जयंती 2026: भारत के दिमाग के रूप में याद किए गए पंडित नेहरू, देशभर में श्रद्धांजलि