बिहार की राजनीति में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन ब्रिज का नाम बदलने को लेकर विवाद गहरा गया है। राज्य सरकार ने इस पुल का नाम बदलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर नीतीश सेतु रखने का फैसला किया है, जिस पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखी आपत्ति जताई है।
रोहिणी आचार्य ने जताया कड़ा ऐतराज रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस फैसले को अफसोसजनक बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक श्रेय लेने के लिए ऐतिहासिक पुल का नाम बदलने का निर्णय लिया गया है, जो उचित नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए नामकरण कर रही है?
लालू प्रसाद के योगदान को नजरअंदाज न करें रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लालू प्रसाद के कामों का जिक्र करते हुए लिखा कि राघोपुर दियारा क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने की नींव लालू जी ने रखी थी। उन्होंने कहा कि इस पुल का नाम या तो सामाजिक न्याय सेतु होना चाहिए या फिर लालू प्रसाद यादव के नाम पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने साफ़ कहा कि राघोपुर की जनता भी यही चाहती है।
21 नवंबर को है उद्घाटन बता दें कि इस पुल का नाम बदलने का ऐलान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली जिले का दौरा करेंगे। इसी दिन उनके हाथों नीतीश सेतु का आधिकारिक उद्घाटन प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री इस दौरे पर राज्य की अन्य विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
राजनीतिक श्रेय की जंग फिलहाल, इस नामकरण को लेकर बिहार में श्रेय लेने की राजनीति तेज हो गई है। एक ओर सत्ता पक्ष इसे मुख्यमंत्री के विजन का परिणाम बता रहा है, तो वहीं विपक्ष इसे इतिहास को बदलने और लालू यादव के संघर्ष को मिटाने की कोशिश बता रहा है। बहरहाल, उद्घाटन से पहले इस मुद्दे पर छिड़ा यह विवाद फिलहाल थमने के आसार नहीं हैं।
*राघोपुर पुल का नाम या तो सामाजिक न्याय सेतु होना चाहिए या फिर लालू जी के नाम पर ..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 14, 2026
यह जगजाहिर है कि आदरणीय लालू जी ने राघोपुर दियारा क्षेत्र के समग्र विकास और पुल के माध्यम से क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर गंभीर , सार्थक व् जमीनी प्रयास.किया l आज राजनीतिक श्रेय… pic.twitter.com/R0tJiYOjha
NCP में विलय की चर्चाओं पर सुप्रिया सुले का फुल स्टॉप , बोलीं- अब इस विषय पर कोई सवाल न करें
इटली के नेता का भारत में हंगामा, मंच पर राहुल गांधी की हंसी से मचा सियासी बवाल
वायरल वीडियो में भाजपा विधायक की अजीब हरकत , पत्नी ने बताया AI का खेल
10वें नंबर पर आकर लिखा इतिहास : पाकिस्तान को धूल चटाने वाले मोहित उल्वा का बयान हुआ वायरल
क्या क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी का दिल आ गया है हैदराबाद की इन्फ्लुएंसर पर? सोशल मीडिया पर वायरल हुई सीक्रेट लव स्टोरी
#BiggBoss20: वीकेंड का वार पर लगा ब्रेक, सलमान खान ने टाला शूट; फैंस को करना होगा इंतज़ार
मिसिसिपी नदी में बड़ा हादसा: चीनी टैंकर से टकराया 5 मंजिला क्रूज, जान बचाने के लिए नदी में कूदे 180 यात्री
योगी का मिशन वोटर : क्या सच में कटा हिंदुओं का वोट? ओपी राजभर ने अखिलेश पर किया बड़ा हमला
छठ महापर्व: नितिन नवीन के आवास पर खरना की धूम, राज्यपाल और सीएम सम्राट चौधरी ने लिया प्रसाद
सोनिया गांधी के सामने चींटी बराबर भी नहीं , कंगना रनौत के बयान पर कांग्रेस का तीखा हमला