पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पटना के टेलर रोड स्थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर इस अवसर पर विशेष आयोजन किया गया, जिसमें राज्य की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।
विशिष्ट अतिथियों की रही मौजूदगी खरना के पावन अवसर पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक अनुष्ठान के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे।
युवा पीढ़ी और वैश्विक स्तर पर छठ का विस्तार इस मौके पर नितिन नवीन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी जिस तरह छठ की परंपराओं को अपना रही है, वह गर्व की बात है। उन्होंने कहा, छठ अब केवल बिहार तक सीमित नहीं है। शिक्षा और रोजगार के चलते विदेशों में बसे बिहारी भी अपनी संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं। आज अमेरिका से लेकर दुनिया के कई कोनों में यह महापर्व पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है।
सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बना छठ नितिन नवीन ने कहा कि देश के अन्य राज्यों के लोग भी अब छठ की भव्यता से जुड़ रहे हैं, जो बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बढ़ते विस्तार का प्रमाण है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छठी मइया से प्रदेश और देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
भक्तिमय रहा माहौल आवास पर खरना को लेकर सुबह से ही विशेष तैयारियां की गई थीं। पारंपरिक विधि-विधान से तैयार किए गए प्रसाद की महक और छठी मइया के गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया था। सभी अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण कर छठव्रतियों के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की और महापर्व की बधाई दी।
*लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे पावन दिवस ‘खरना’ के अवसर पर आज पटना में विभिन्न स्थानों पर फल, सूप एवं पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) November 14, 2026
आप सभी को खरना की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ!
जय छठी मइया! pic.twitter.com/gDORrk3VJv
शादी के दिन बड़ा हादसा: धान के खेत में पलटी दूल्हा-दुल्हन की कार, बाल-बाल बची जान
गुरुग्राम में खौफनाक रात: दंपती की कार का 1 किमी तक पीछा, सोसायटी गेट पर जमकर हुआ बवाल
हैदराबाद की सड़कों पर राहुल गांधी: गिग वर्कर्स के साथ बाइक की सवारी, दी बड़ी सौगात
यूपी 2027 चुनाव: सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे का क्या होगा विनिंग फॉर्मूला ? 17 नवंबर की बैठक पर टिकी निगाहें
भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, खुद किया खुलासा; शेयर की जश्न की तस्वीरें
आखिरी गेंद पर चौका, भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप
महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने का विवादित एजेंडा : आदित्य ठाकरे का भाजपा पर बड़ा हमला
U-19 Asia Cup 2026: पाकिस्तान के जबड़े से छीनी ऐतिहासिक जीत, भारत 9वीं बार बना सुल्तान
35 गेंद, 57 रन और पाकिस्तान पस्त! खिताबी जीत के बाद भारतीय युवाओं का आक्रामक अंदाज वायरल
इटली के नेता का भारत में हंगामा, मंच पर राहुल गांधी की हंसी से मचा सियासी बवाल