एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से धूल चटा दी। एक बेहद रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल कर खिताबी ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के असली सूत्रधार मोहित उल्वा और मनल चौहान रहे, जिन्होंने नामुमकिन दिख रहे लक्ष्य को मुमकिन कर दिखाया।
साझेदारी ने पलटी बाजी एक समय भारत का स्कोर 252/8 था और ऐसा लग रहा था कि मैच पाकिस्तान की झोली में जा चुका है। लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, जिसे मोहित और मनल ने साबित कर दिया। दोनों ने 9वें विकेट के लिए महज 35 गेंदों में 57 रनों की विस्फोटक साझेदारी कर मैच में जान फूंक दी।
मोहित का जादुई प्रदर्शन मनल चौहान भले ही 32 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन मोहित उल्वा अंत तक डटे रहे। मोहित ने 26 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रनों की पारी खेली। आखिरी गेंद पर जीत के लिए चौके की दरकार थी, जिसे मोहित ने शानदार तरीके से बाउंड्री के पार भेजकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
भारत की शानदार बल्लेबाजी लक्ष्य रायचंदानी ने 101 गेंदों पर 80 रनों की ठोस पारी खेली, जबकि आर्यवीर सहवाग ने 61 गेंदों पर 58 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। इनके अलावा वीके विनीत (24), अन्वय द्रविड़ (19) और अर्जुन राजपूत (16) ने भी उपयोगी योगदान दिया।
पाकिस्तान का विशाल स्कोर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। उस्मान खान ने 107 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि अब्दुल कादिर (80) और कप्तान फरहान युसुफ (63) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था।
पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम का यह खिताबी सफर यादगार रहा। अंतिम ओवर के रोमांच ने इस फाइनल को एशिया कप इतिहास के सबसे यादगार मैचों में शुमार कर दिया है।
Take a bow, Mohit Ulva! 🫡🙌
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
The celebrations begin after a victory for the ages 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna#MensU19AsiaCup pic.twitter.com/jjCB1u8pKQ
अल्लाह से डरो, वरना आवाम मारेगी : पाकिस्तान का श्रीलंका जैसा हाल होने की चेतावनी, वीडियो वायरल
शीतकालीन सत्र पर सस्पेंस: गौरव गोगोई का सरकार पर हमला, पूछा- क्या सवालों से डर रही है बीजेपी?
केईएम अस्पताल में बदहाल व्यवस्था: 8 लिफ्ट बंद, हजारों पद खाली, प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम
छठ पूजा 2026: दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन अलर्ट, घर से निकलने से पहले चेक करें प्रभावित सड़कों की लिस्ट
NCP के दोनों गुटों का विलय होगा या नहीं? सुप्रिया सुले ने तोड़ी चुप्पी, इन अटकलों पर लगा दिया पूर्ण विराम
कौन हैं मोहित उल्वा? आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत
अंडर-19 एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ले गए मोहित उलवा, भारत बना चैंपियन
जहरीली हवा और खामोश मंत्रालय: पर्यावरण मंत्री की चुप्पी पर भड़कीं नेहा बोरा
U-19 Asia Cup 2026: पाकिस्तान के जबड़े से छीनी ऐतिहासिक जीत, भारत 9वीं बार बना सुल्तान
माइंड ऑफ इंडिया : पंडित नेहरू की जयंती पर याद किए गए आधुनिक भारत के शिल्पकार