पाकिस्तान इन दिनों चौतरफा संकट से घिरा हुआ है। एक तरफ देश की अर्थव्यवस्था बदहाल है, तो दूसरी तरफ जनता का गुस्सा चरम पर है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिक ने सेना प्रमुख असीम मुनीर के खिलाफ तीखे तेवर अपनाते हुए गंभीर चेतावनी दी है।
आर्मी चीफ का काम व्यापार करना नहीं वायरल वीडियो में एक आम पाकिस्तानी नागरिक ने सेना प्रमुख असीम मुनीर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। शख्स ने कहा, आर्मी चीफ का काम व्यापारियों (ताजिरों) के साथ मीटिंग करना नहीं है। क्या कानून में इसकी इजाजत है? अगर वे आर्मी चीफ हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि हमारे पैसे खाकर हमें ही आंखें दिखाएंगे।
श्रीलंका जैसा होगा अंजाम गुस्से से भरे इस शख्स ने सीधे तौर पर आगाह किया कि जनता का धैर्य जवाब दे चुका है। उसने कहा, अब बहुत हो गया। खुदा से खौफ खाएं, वरना आवाम मारेगी। पाकिस्तान का हाल जल्द ही श्रीलंका जैसा होने वाला है। जिस तरह लोग अचानक सड़कों पर उतरे थे, वैसे ही यहां की जनता भी बम की तरह फटेगी और फिर हालात किसी के कंट्रोल में नहीं रहेंगे।
सेना और जनता के बीच बढ़ती खाई पाकिस्तान की मौजूदा सरकार और सैन्य नेतृत्व भले ही अपनी पीठ थपथपा रहे हों, लेकिन जमीन पर स्थिति इसके उलट है। महंगाई, बिजली-पानी की किल्लत और लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था से त्रस्त जनता अब सड़क पर उतरने को मजबूर है। बुरहानुद्दीन नाम के एक्स यूजर द्वारा साझा किए गए इस वीडियो ने देश में पनप रहे असंतोष को दुनिया के सामने ला दिया है।
आतंकवाद के खिलाफ खूनी अभियान एक तरफ घरेलू अशांति है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान सेना अपने ही देश में आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष कर रही है। शनिवार को सेना के मीडिया विंग (ISPR) ने बताया कि बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में चलाए गए अभियानों में एक मेजर समेत चार जवान शहीद हो गए। इन ऑपरेशन्स में सेना ने 24 आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है।
बढ़ता डर और बगावत पाकिस्तान की सेना एक साथ कई मोर्चों पर लड़ रही है। क्वेटा-ताफ्तान हाईवे जैसे संवेदनशील इलाकों को सुरक्षित रखने के लिए सेना को लगातार गश्त करनी पड़ रही है। कुल मिलाकर, पाकिस्तान के अंदरूनी हालात इतने विस्फोटक हो चुके हैं कि अब जनता के बीच से विद्रोह और तख्तापलट जैसी बातें खुलकर सामने आने लगी हैं।
Pakistani Public about Munir Asim Munir should fear Allah Almighty and reflect on his actions. Where is he leading Pakistan? He warns that very soon, the people of Pakistan will also rise up against their rulers, just like the people of Sri Lanka, and demand their rights. https://t.co/EVdzjV97pM
— برهان الدین | Burhan uddin (@burhan_uddin_0) November 14, 2026
यू-19 एशिया कप फाइनल: दर्द को मात देकर गरजे आर्यवीर सहवाग, पाकिस्तान के खिलाफ खेली जांबाज अर्धशतकीय पारी
शीतकालीन सत्र पर सस्पेंस: गौरव गोगोई का सरकार पर हमला, पूछा- क्या सवालों से डर रही है बीजेपी?
टनल बनी पिकनिक स्पॉट ! बीच सड़क कार रोककर फोड़े पटाखे, वीडियो देख भड़के लोग
महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने का विवादित एजेंडा : आदित्य ठाकरे का भाजपा पर बड़ा हमला
15 साल की उम्र में कप्तानी का दबाव, पहले ही मैच में नर्वस दिखे वैभव सूर्यवंशी
सांप का ये कारनामा देख उड़ जाएंगे होश: पहिया बनकर हवा में ऐसे भागा, वीडियो वायरल
नेहरू के 51 कार्टन पर छिड़ा विवाद: क्या ‘निजी संपत्ति’ बनी देश की विरासत?
भोपाल के होटल में बवाल: पहचान छिपाकर ठहरे युवक को बजरंग दल ने पकड़ा, आधार कार्ड पर मचे हंगामे से पुलिस हैरान
8th Pay Commission: क्या आपकी सैलरी होगी डबल? जानिए फिटमेंट फैक्टर और 7% इंक्रीमेंट का पूरा गणित
मुंबई में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप: दोस्ती बनी दरिंदगी का जरिया, 4 गिरफ्तार