देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों की निगाहें अब 8वें वेतन आयोग पर टिकी हैं। इसके लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है। लेकिन चर्चा केवल सैलरी बढ़ने की नहीं, बल्कि फिटमेंट फैक्टर और एनुअल इंक्रीमेंट की दर को लेकर है। कर्मचारी संगठन इसे लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं।
8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर ही तय करेगा कि आपकी बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी। फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा, बेसिक सैलरी में उतनी ही बड़ी बढ़ोतरी होगी।
7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था। अब विभिन्न कर्मचारी संघों ने इसे 3.83 तक बढ़ाने की मांग की है। अगर 3.83 का फैक्टर लागू होता है, तो जो बेसिक सैलरी वर्तमान में 18,000 रुपये है, वह सीधे बढ़कर करीब 69,000 रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि, बाजार में चर्चा है कि सरकार इसे 2.50 के आसपास रख सकती है।
कर्मचारी केवल एकमुश्त बढ़ोतरी पर ही नहीं, बल्कि हर साल मिलने वाले एनुअल इंक्रीमेंट को भी बढ़ाना चाहते हैं। 7वें वेतन आयोग में यह दर 3% थी। अब कर्मचारी इसे 6% से 7% तक करने की मांग कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर एनुअल इंक्रीमेंट 7% हो जाता है, तो कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी मात्र 7-8 साल में ही दोगुनी हो जाएगी। इससे उन्हें अगले वेतन आयोग के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
अगर हम लेवल 5 के कर्मचारियों की बात करें, तो अलग-अलग स्थितियों में सैलरी का गणित बदल जाता है:
रेलवे, पोस्टल विभाग और डिफेंस समेत कई बड़े संगठन सरकार को अपने-अपने प्रस्ताव भेज चुके हैं। दिल्ली के शिक्षक हो या चेन्नई के पेंशनर्स, सभी अपनी मांगों के साथ सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं।
फिलहाल, 2.17 से कम फिटमेंट फैक्टर को कमजोर माना जा रहा है, जबकि 3.00 से ऊपर के फैक्टर को बेहद मजबूत श्रेणी में रखा गया है। अंतिम निर्णय आयोग की सिफारिशों और सरकार की मुहर के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन यह तय है कि आने वाला वेतन आयोग केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आर्थिक सौगात लेकर आएगा।
8th CPC: Fitment Factor – What Does It Mean for Employees?
— 8th pay commission (@8thpaycommision) November 13, 2026
If the Commission recommends:
🔴 Below 2.17 – Weak
🟠 2.17–2.46 – Moderate
🟢 2.47–2.57 – Good
🔵 2.58–3.00 – Strong
🟣 Above 3.00 – Very Strong#8thpaycommission #fitmentfactor pic.twitter.com/kOEzUsfQZs
मंच पर गरजे इटली के नेता: राहुल गांधी के सामने लगाए ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे
जज्बे का कोई बैटिंग ऑर्डर नहीं होता: भारत ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, नौवीं बार बना एशिया चैंपियन
लगता है भूल गया : कप्तान बनते ही रोहित शर्मा की याद दिला गए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी
3 साल में पहली बार दिल्ली आ रहे पाक मंत्री, क्या सुधरेंगे रिश्ते या सिर्फ औपचारिकता है यह दौरा?
15 सेकंड के मिर्च-मसाले वाली रील्स: क्या टीआरपी के लिए किसी की इज्जत नीलाम करना जायज है?
# IND vs PAK U19 फाइनल: पाकिस्तान का धमाका, 300 के पार पहुंचा स्कोर
भारत ने रचा इतिहास: पाकिस्तान को हराकर जीता 9वां अंडर-19 एशिया कप खिताब
कांग्रेस पर BJP का तीखा हमला: दो लोगों में सिमटी पार्टी को नसीहत, पहले अपने गिरेबान में झांके
एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच महासंग्राम: खिताबी जीत के साथ मैदान पर गरमाई गर्माहट
भूल गया सर मैं... : टॉस के दौरान प्लेइंग-11 भूलकर चर्चा में आए सबसे युवा कप्तान वैभव सूर्यवंशी